
दिवाली से पहले महंगाई का बड़ा झटका, CNG के दाम 3 रुपये बढ़े
AajTak
सीएनजी के दाम 3 रुपये प्रति किलो बढ़ा दिए गए हैं. शनिवार से बढ़े हुए रेट लागू हो जाएंगे. राजधानी दिल्ली में सीएनजी दाम 75.61 रुपये से बढ़ाकर 78.61 रुपये कर दिए गए हैं.
दिवाली से पहले आम आदमी को बड़ा झटका लगा है. IGL द्वारा सीएनजी के दाम 3 रुपये प्रति किलो बढ़ा दिए गए हैं. शनिवार से बढ़े हुए रेट लागू हो जाएंगे. राजधानी दिल्ली में सीएनजी दाम 75.61 रुपये से बढ़ाकर 78.61 रुपये कर दिए गए हैं. वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में दाम 78.17 रुपये से बढ़ाकर 81.17 रुपये कर दिए गए हैं.
बाकी जगहों की बात करें तो गुरुग्राम में सीएनजी के दाम 86.94 रुपये, रेवाड़ी में 89.07 रुपये, करनाल में 87.27 रुपये, मुजफ्फरनगर में 85.84 और कानपुर में 89.81 रुपये हो गया है. दाम के बढ़ते ही अब इसका असर आम लोगों की जेब पर तुरंत पड़ने वाला है. ओला-उबर जैसी सर्विस भी ज्यादा चार्ज करेंगी.
अब जानकारी के लिए बता दें कि प्राकृतिक गैस (Natural Gas) की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है. ऐसे में जानकार पहले से अनुमान लगा रहे थे कि सीएनजी और पीएनजी के दाम में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल जाएगी. अब इसी दिशा में सीएनजी के दाम 3 रुपये प्रति किलो बढ़ चुके हैं, आने वाले दिनों में ये आंकड़ा और बड़ा भी हो सकता है.
बड़ी बात ये भी है कि सरकार ने बीते हफ्ते ही पुराने गैस सेक्टर्स (Old Gas Fields) से प्रोड्यूस्ड गैस के लिए भुगतान की जाने वाली दर को मौजूदा 6.1 डॉलर प्रति मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट (mmBtu) से बढ़ाकर 8.57 डॉलर प्रति इकाई कर दिया था. इसके अलावा मुश्किल सेक्टर्स से निकाली जाने वाली गैस की कीमत 9.92 डॉलर से बढ़ाकर 12.6 डॉलर प्रति ब्रिटिश थर्मल यूनिट कर दी गई थी. ऐसे में संकेत पहले से मिल रहे थे कि सीएनजी और पीएनजी के दाम में बड़ा उछाल देखने को मिल जाएगा.
चिंता वाली बात तो ये भी है कि एक्सपर्ट अनुमान जता रहे हैं कि सीएनजी के दाम आठ रुपये प्रति किलो तक बढ़ सकते हैं. ऐसे में अभी लोगों को इस महंगाई से राहत मिलती नहीं दिख रही है.

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










