
दिवाली से पहले दिल्ली-NCR में स्मॉग अटैक... AQI ने तोड़े रिकॉर्ड, पहुंचा 426, अक्षरधाम बना दमघोंटू इलाका
AajTak
दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, रविवार सुबह दिल्ली के अक्षरधाम क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 426 दर्ज किया गया, जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है. ग्रेटर नोएडा वेस्ट और गाजियाबाद के विजय नगर में भी प्रदूषण का स्तर गंभीर हो गया है.
दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में दिवाली से पहले हवा की गुणवत्ता दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है, जिससे प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, रविवार सुबह दिल्ली के अक्षरधाम क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 426 दर्ज किया गया. जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है, जिससे ये पूरा इलाका दमघोंटू बन चुका है, जहां सांस लेना बेहद खतरनाक हो गया है. ग्रेटर नोएडा वेस्ट और गाजियाबाद के विजयनगर में भी प्रदूषण का स्तर गंभीर हो गया है. धुआं और धुंध की मोटी चादर ने पूरे एनसीआर को अपनी चपेट में ले लिया है, जिससे विजिबिलिटी कम हो गई है.
गाजियाबाद में 300 के करीब पहुंचा AQI
सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, गौतम बुद्ध नगर में AQI 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच गया है, जहां पीएम 2.5 और पीएम 10 दोनों ही खतरनाक स्तर पर हैं. नोएडा में AQI 298 दर्ज किया गया, लेकिन कई हिस्सों, जैसे सेक्टर-1 में पीएम 2.5 और पीएम 10 'गंभीर' श्रेणी में हैं. गाजियाबाद के विजय नगर में AQI लगभग 300 रहा, जो 'बहुत खराब' से 'गंभीर' की ओर बढ़ रहा है. वहीं, गुरुग्राम में AQI 258 के साथ 'खराब' श्रेणी में है.
नौ सेंटरों पर बहुत खराब स्तर पर पहुंचा AQI
इससे पहले शनिवार को दिल्ली के 38 निगरानी केंद्रों में से नौ ने 'बहुत खराब' श्रेणी में वायु गुणवत्ता दर्ज की. आनंद विहार में सबसे अधिक AQI 389, वजीरपुर में 351, बवाना में 309, जहांगीरपुरी में 310, ओखला में 303, विवेक विहार में 306, द्वारका में 310 और सिरी फोर्ट में 307 दर्ज किया गया. रविवार को अक्षरधाम में AQI 426 तक पहुंचने से स्थिति और चिंताजनक हो गई है.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.











