
दिवाली-छठ पर घर जाना है! दिल्ली से लेकर मुंबई तक भीड़ ही भीड़, सूरत में ट्रेन पकड़ने के लिए 2 KM लंबी लाइन
AajTak
दीपावली और छठ पर्व पर अपने घरों को लौटने के लिए बड़ी संख्या में लोग रेलवे स्टेशनों पर पहुंच रहे हैं. आलम यह है कि लोग ट्रेन पकड़ने के लिए 12 घंटे से पहले ही लाइन में लग जा रहे हैं.
दीपावली और छठ पर्व को लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड जाने वाले यात्रियों की बड़ी भीड़ स्टेशन पर देखने को मिल रही है. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से लेकर देश के अन्य शहरों के रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है. ऐसा ही कुछ शनिवार शाम गुजरात के सूरत में उधना रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला. यहां ट्रेन पकड़कर अपने शहर जाने के लिए यात्रियों को लंबी लाइन दिखी. ये यात्री रविवार को जाने वाली विविध साप्ताहिक और स्पेशल ट्रेनों में सफ़र करने के लिए लाइन लगाकर बैठे हुए थे.
12 घंटे पहले से ही लाइन में लगे थे यात्री
उधना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 से करीबन दो किलोमीटर दूर यात्रियों की लंबी लाइन लगी थी. स्टेशन परिसर में और परिसर के बाहर लिम्बायत इलाके में यात्रियों की लंबी क़तारें लग गई थीं. जिसकी तस्वीरें आजतक के कैमरे में एक्सलूसिव क़ैद हुई है. सूरत के उधना रेलवे स्टेशन के परिसर में और परिसर के बाहर रात के अंधेरे में खुले मैदान में यात्रियों की लाइन शनिवार रात से ही लग गई थी.
यह भी पढ़ें: दिवाली पर दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव, जानें- दिन की पहली और लास्ट ट्रेन की डिटेल
रविवार की सुबह और दोपहर को ट्रेन में बैठने के लिए श्रमिक यात्री 12 घंटे पहले ही लंबी लाइन लगाकर धूल मिट्टी में बैठे हुए थे. जिनमें बच्चे, बूढ़े और महिलाएं भी शामिल हैं.
रेल मंत्री ने दिल्ली में लिया भीड़ नियंत्रण का जायजा

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.











