
दिवाली के बाद दिल्ली का क्या हाल है?
AajTak
दिवाली के बाद राजधानी दिल्ली की हवा कितनी जहरीली हो गई है, उत्तराखंड में टनल में फंसे 40 मजदूरों का क्या हाल है और कल नीदरलैंड्स के साथ वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा क्यों कर रहे थे गेंदबाज़ी के साथ एक्सपेरिमेंट? सुनिए 'आज का दिन' में.
दिवाली के बाद आज सुबह आप खुली सड़क पर भी सौ दो सो मीटर के आगे नहीं देख पाएंगे, ये आलम कल न था. दिवाली की शाम तक दिल्ली का औसत AQI 218 दर्ज किया गया था, जिसने दिवाली के दिन सबसे अच्छी हवा का 8 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया था. सालों बाद ऐसा हुआ कि दिवाली के दिन दिल्लीवासियों को साफ आसमान दिखा और हवा सांस लेने लायक हो गई. हालांकि, जैसे-जैसे रात होती गई, हवा खराब होती गई और कम तापमान के साथ प्रदूषण का स्तर भी बढ़ने लगा.
सुप्रीम कोर्ट ने 7 नवंबर को कहा था कि पटाखों पर प्रतिबंध लगाने का आदेश हर राज्य पर लागू होता है और यह दिल्ली-एनसीआर तक सीमित नहीं है, जो गंभीर वायु प्रदूषण से जूझ रहा है. इसे देखते हुए इस साल भी दिल्ली में पटाखे बनाने, स्टोर करने, बेचने और इस्तेमाल करने पर बैन लगाया गया था. लेकिन इसका कुछ ख़ास असर होता दिखा नहीं. प्रदूषण को कम करने के लिए दिल्ली सरकार आर्टिफ़िशीयल बारिश कराने की तैयारी भी कर रही थी लेकिन शुक्रवार को ख़ुद से हुई बारिश के चलते प्रदूषण से थोड़ी राहत मिल गई थी. दिल्ली में आज कैसी स्थिति बनी हुई है और क्या दिल्ली सरकार दोबारा आर्टिफिशियल बारिश कराने के बारे में सोच सकती है? 'आज का दिन' में सुनने के लिए क्लिक करें.
—------------------------------------------ दिवाली के अगले दिन हवा में फैले ज़हर से जहां दिल्ली वालों के लिए सांस फूलने की हालत बनी हुई है तो दिवाली के सुबह उत्तराखंड में एक हादसे ने 40 मज़दूरों की सांसे रोक रखी हैं. उत्तराखंड के उत्तरकाशी में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंडर कंस्ट्रक्शन टनल के अंदर लैंडस्लाइड होने से उसके भीतर काम कर रहे मज़दूर फंस गए. सुरंग का निर्माण National Highways and Infrastructure Development Corporation Limited के डायरेक्शन में नवयुगा कंपनी कर रही है, कंपनी मलबे के निकालने के काम में भी लगी हुई है. सुरंग बनाने के काम में करीब हजार मजदूर लगे थे, जो अलग-अलग शिफ्ट में काम कर रहे थे. 4.5 किमी लंबी सुरंग का निर्माण में 500 मीटर का काम बाकी थी. जिसे फरवरी तक पूरा करने का टार्गेट रखा गया था. ये हादसा कैसे हुआ और बचाव कार्य की स्थिति क्या है? 'आज का दिन' में सुनने के लिए क्लिक करें.
—---------------------------------------- वनडे विश्व कप में कल भारत ने नीदरलैंड को 160 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने ग्रुप राउंड में अपने सभी मैच जीत लिए. उसने सभी नौ विपक्षियों को हराया. बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. टीम इंडिया ने 50 ओवर में चार विकेट पर 410 रन बनाए. जवाब में नीदरलैंड की टीम 47.4 ओवर में 250 रन पर सिमट गई. कल के मैच में भारत के सभी बल्लेबाज़ों का बल्ला बोला. शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली ने अर्ध शतक लगाए तो केएल राहुल और श्रेयर अय्यर ने शतकिय पारी खेली. दूसरी इनिंग में कप्तान रोहित शर्मा ने टीम के 9 खिलाड़ियों के गेंदबाज़ी का मौक़ा दिया. विराट कोहली और रोहत शर्मा ने एक-एक विकेट भी चटकाए. कल के मैच में श्रेयस अय्यर के शानदार बल्लेबाज़ी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच के ख़िताब से नवाज़ा गया. क्यों कल रोहित शर्मा ने गेंदबाज़ी में एक्सपेरिमेंट किया क्या भारत को अपना छठा गेंदबाज़ मिल गया? 'आज का दिन' में सुनने के लिए क्लिक करें.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




