
दिवाली की भीड़ में मुंबई के बांद्रा स्टेशन पर भगदड़, 9 जख्मी, यूपी-बिहार जाने के लिए उमड़े थे लोग
AajTak
मुंबई के बांद्रा टर्मिनस पर रविवार सुबह भारी भीड़ की वजह से भगदड़ मच गई. दिवाली के अवसर पर लोग अपने घरों की तरफ निकल रहे थे कि इसी दौरा भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे भगदड़ मच गई और 9 लोग इसमें घायल हो गए
मुंबई के बांद्रा टर्मिनस पर रविवार सुबह भारी भीड़ की वजह से भगदड़ मच गई. दिवाली के अवसर पर लोग अपने घरों की तरफ निकल रहे थे कि इसी दौरान भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे भगदड़ मच गई और 9 लोग इसमें घायल हो गए.
रविवार सुबह बांद्रा टर्मिनस, बांद्रा (ई) के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर यह भगदड़ मची. घायलों में की हालत स्थिर बताई जा रही है जिनका मुंबई के भाभा अस्पताल में इलाज चल रहा है.
बेकाबू हो गई थी भीड़
भीड़ इतनी थी कि पुलिस भी हालात काबू नहीं कर पाई. खबर के मुताबिक, घटना तड़के करीब 2. 25 बजे की है. मुंबई रेलवे स्टेशन पर जैसे ही बांद्रा गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन (ट्रेन नंबर 22921) आई तो लोग उसमें चढ़ने के लिए लोग धक्का मुक्की करने लगे. इसी दौरान भगदड़ मच गई.
डॉ. रितेश (एमओ बांद्रा भाभा अस्पताल) से मिली जानकारी के अनुसार कुल 9 लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है,उनके नाम इस प्रकार हैं-:
1. शब्बीर अब्दुल रहमान एम/40, हालत स्थिर 2. परमेश्वर सुखदार गुप्ता एम/28, हालत स्थिर 3. रवींद्र हरिहर चुमा एम/30, हालत स्थिर 4. रामसेवक रवींद्र प्रसाद प्रजापति एम/29, हालत स्थिर 5. संजय तिलकराम कांगाय एम/27, हालत स्थिर। 6. दिव्यांशु योगेंद्र यादव एम/18, हालत स्थिर 7. मोहम्मद शरीफ शेख एम/25, हालत स्थिर 8. इंद्रजीत साहनी एम/19, हालत गंभीर 9. नूर मोहम्मद शेख एम/18, हालत गंभीर

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











