
दिवालिया होने की कगार पर खड़े श्रीलंका को भारत ने बचाया, हो रही तारीफ
AajTak
भारत ने दिवालिया होने के कगार पर पहुंचे श्रीलंका को करोड़ो के आर्थिक पैकेज की घोषणा की है. श्रीलंका के प्रमुख अर्थशास्त्री ने इसकी सराहना करते हुए कहा है कि भारत की मदद से श्रीलंका को कुछ समय के लिए राहत की सांस मिली है. उन्होंने IMF से मदद की भी बात कही है.
भारत का पड़ोसी देश श्रीलंका गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है. इसी बीच भारत ने उसे मदद के रूप में 90 करोड़ डॉलर का कर्ज देने का ऐलान किया है. श्रीलंका के प्रमुख अर्थशास्त्री और श्रीलंकाई सेंट्रल बैंक के पूर्व डिप्टी गवर्नर डब्ल्यूए विजेवर्धने ने भारत की इस मदद की तारीफ की है और कहा है कि भारत की तरफ से इस आर्थिक मदद ने अभी के लिए श्रीलंका की डूबती नैया को बचा लिया है. साथ ही उन्होंने श्रीलंका की आर्थिक स्थिति को लेकर राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे को भी चेतावनी दी.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











