
'दिल पर पत्थर रखकर एकनाथ शिंदे को CM बनाया', महाराष्ट्र BJP अध्यक्ष का बयान
AajTak
महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे ने 30 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी जबकि देवेंद्र फडणवीस को डिप्टी सीएम बनाया गया था. फिलहाल, राज्य में कैबिनेट विस्तार का इंतजार है. इस बीच महाराष्ट्र भाजपा चीफ चंद्रकांत पाटिल के बयान से राज्य की राजनीति में बवाल तय माना जा रहा है.
महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने शनिवार को चौंकाने वाला बयान दिया है. पाटिल ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में एकनाथ शिंदे के चेहरे के साथ भाजपा आगे बढ़ी क्योंकि जनता को न केवल एक स्पष्ट संदेश देना था, बल्कि सरकार को स्थिरता भी सुनिश्चित करनी थी. पाटिल का ये बयान भाजपा के भीतर आक्रोश या विरोध की पहली चिंगारी के रूप में कहा जा सकता है.
महाराष्ट्र भाजपा चीफ ने राज्य कार्यकारिणी की बैठक में कहा कि एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाते समय हमने दिल पर पत्थर रख लिया. बता दें कि शिवसेना के बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे ने 30 जून को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी जबकि देवेंद्र फडणवीस को उपमुख्यमंत्री बनाया गया था. फिलहाल, महाराष्ट्र सरकार को कैबिनेट विस्तार का इंतजार है.
चंद्रकांत पाटिल ने ये भी कहा कि एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनता देख मैं और अन्य भाजपा नेता दुखी थे लेकिन हमलोगों ने अपने दुख को काबू में कर लिया और आगे बढ़ गए क्योंकि हमें महाराष्ट्र के विकास की रफ्तार को आगे बढ़ाना था.
आदित्य ठाकरे का दावा- जल्द गिर जाएगी शिंदे सरकार
उधर, शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने दावा किया है कि राज्य में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार असंवैधानिक है और यह जल्द ही गिर जाएगी. बता दें कि ठाकरे इन दिनों महाराष्ट्र की यात्रा कर रहे हैं जिसे शिव संवाद यात्रा का नाम दिया गया है. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में बाढ़ के हालात हैं, लेकिन सरकार पार्टी के विस्तार में जुटी है. आदित्य ने कहा कि हम सिर्फ महाराष्ट्र के लोगों के संपर्क में हैं और बागी विधायक अगर चाहते हैं तो वे हमारे पास वापस आ सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.



