
दिल्ली बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं 15 दिसंबर से, लागू रहेंगे ये नियम
AajTak
परीक्षा समाप्त होने से पहले किसी भी छात्र को उत्तर पुस्तिकाओं को जमा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. छात्र परीक्षा का समय पूरा होने के बाद ही अपनी सीट छोड़ सकेंगे. इसके अलावा, केवल 24 छात्र ही एक कक्षा में बैठकर परीक्षा देंगे.
दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय के मुताबिक, 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं 15 दिसंबर से शुरू होंगी. दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 15 दिसंबर से 28 दिसंबर तक प्री-बोर्ड एग्जाम आयोजित किए जाएंगे. एग्जाम 2 शिफ्ट में आयोजित किए जा सकते हैं. पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी जबकि दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी.
परीक्षाओं में छात्रों और शिक्षकों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं. परीक्षा समाप्त होने से पहले किसी भी छात्र को उत्तर पुस्तिकाओं को जमा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. छात्र परीक्षा का समय पूरा होने के बाद ही अपनी सीट छोड़ सकेंगे. इसके अलावा, केवल 24 छात्र ही एक कक्षा में बैठकर परीक्षा देंगे. शिक्षा विभाग ने अनुरोध किया है कि स्कूल सुनिश्चित करें कि हर कक्षा में एक निरीक्षक हो.
छात्रों की अधिक संख्या होने पर शिफ्ट में एग्जाम आयोजित किए जाएंगे. स्कूलों को जोनल डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर्स से अपने एग्जाम पेपर्स लेने होंगे और जो स्कूल समय पर अपने पेपर खोलने से इंकार करते हैं या सीलबंद पेपर लेने के लिए देर से आते हैं, उनके खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई करने के लिए जिला उप शिक्षा अधिकारियों को कहा गया है.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.











