
दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने ITO जलजमाव स्थल का दौरा किया, हर जगह की रिपोर्ट मांगी
AajTak
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को बारिश के बाद जलभराव वाले ITO इलाके का दौरा किया. उन्होंने बताया कि सभी जलजमाव स्थलों की रिपोर्ट निगम अधिकारियों से मांगी गई है. मुख्यमंत्री ने कहा कि पानी 30 से 45 मिनट में निकल गया और उनकी टीम सतर्क है. आम आदमी पार्टी ने सरकार की आलोचना की थी.
दिल्ली में मंगलवार को हुई भारी बारिश के बाद जलभराव की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ITO चौराहे का दौरा किया. उन्होंने कहा कि सरकार ने सभी जलजमाव स्थलों की विस्तृत रिपोर्ट नगर निकाय अधिकारियों से मांगी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि ITO क्षेत्र से 30 से 45 मिनट के भीतर पानी निकाल लिया गया. उन्होंने बताया कि उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की और लोगों ने भी पुष्टि की कि पानी जल्दी हट गया.
CM रेखा गुप्ता ने कहा हमारी सभी टीमें सतर्क हैं और अधिकारी जलभराव की स्थिति का लगातार जायजा ले रहे हैं. कुछ स्थानों पर पानी जमा जरूर हुआ था लेकिन उसे समय रहते निकाल दिया गया.
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ITO चौराहे का दौरा किया
आम आदमी पार्टी ने रेखा गुप्ता सरकार की आलोचना करते हुए कहा था कि ITO और जखीरा अंडरपास जैसे इलाकों में जलभराव से लोगों को काफी परेशानी हुई. बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों से जलजमाव की तस्वीरें सामने आईं. कई सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं और ट्रैफिक बाधित हुआ.
प्रशासन की टीमें जलभराव से निपटने के लिए सड़कों पर तैयार
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के पास हर जलभराव वाले स्थान की रिपोर्ट है और इस समस्या को सुधारने की दिशा में काम किया जा रहा है. इस बीच, निगम और प्रशासन की टीमें जलभराव से निपटने के लिए सड़कों पर तैनात रहीं और स्थिति पर नजर रखी.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






