
दिल्ली CM रेखा गुप्ता की सिक्योरिटी में बदलाव, सीआरपीएफ से सुरक्षा वापस लेकर फिर दी गई दिल्ली पुलिस को
AajTak
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता पर हमले के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी राजेश के दोस्त तहसीन सैय्यद को राजकोट से गिरफ्तार किया है. आरोपी पर हत्या की साजिश रचने का आरोप है. इस बीच केन्द्र ने सीएम की जेड कैटेगरी सीआरपीएफ सुरक्षा वापस ले ली है.
दिल्ली की राजनीति में चर्चा का बड़ा मुद्दा मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सुरक्षा और उन पर हुए हमले का मामला बना हुआ है. इस बीच केन्द्र सरकार ने सीएम गुप्ता को दी गई ज़ेड कैटेगरी की सीआरपीएफ सुरक्षा वापस ले ली है. अब उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी फिर से दिल्ली पुलिस को सौंप दी गई है.
गौरतलब है कि 20 अगस्त को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला हुआ था. यह घटना 'जन सुनवाई' कार्यक्रम के दौरान सिविल लाइन्स स्थित कैंप ऑफिस में हुई थी. मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस हमले को "मुख्यमंत्री की हत्या की साजिश" बताया था. हमले के अगले ही दिन गृह मंत्रालय ने सीआरपीएफ को जेड कैटेगरी प्रोटेक्शन देने का आदेश दिया था. लेकिन अब यह सुरक्षा वापस लेकर सीएम की सुरक्षा फिर से दिल्ली पुलिस के हवाले कर दी गई है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली CM रेखा गुप्ता पर हमले में एक और गिरफ्तार, ₹2000 ट्रांसफर का खुलासा
इस बीच, मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है. पुलिस ने हमले के मुख्य आरोपी राजेश के दोस्त तहसीन सैय्यद को गुजरात के राजकोट से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि तहसीन ने आरोपी राजेश की मदद के लिए पैसे भेजे थे और दोनों लगातार संपर्क में थे.
आरोपी पहले सुप्रीम कोर्ट गया, फिर सीएम आवास और फिर...
पूछताछ में यह भी सामने आया है कि राजेश मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचने से पहले सुप्रीम कोर्ट गया था, लेकिन वहां कड़ी सुरक्षा देखकर वह वापस लौट आया. इसके बाद वह शालीमार बाग स्थित मुख्यमंत्री आवास की तरफ बढ़ा. सूत्रों के मुताबिक, हमलावर की योजना मुख्यमंत्री पर चाकू से हमला करने की थी, लेकिन सुरक्षा कड़ी देखकर उसने चाकू सिविल लाइन्स इलाके में ही फेंक दिया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











