
दिल्ली हाई कोर्ट ने नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए ताहिर हुसैन को दी पैरोल, AIMIM ने दिया है टिकट
AajTak
दिल्ली हाई कोर्ट ने आगामी विधानसभा चुनावों में नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए AIMIM के उम्मीदवार ताहिर हुसैन को पैरोल दे दी है. ताहिर हुसैन दिल्ली दंगों के मामले में जेल में हैं. AIMIM ने उन्हें दिल्ली की मुस्तफाबाद विधानसभा सीट से टिकट दिया है.
दिल्ली हाई कोर्ट ने आगामी विधानसभा चुनावों में नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए AIMIM के उम्मीदवार ताहिर हुसैन को पैरोल दे दी है. ताहिर हुसैन दिल्ली दंगों के मामले में जेल में हैं. AIMIM ने उन्हें दिल्ली की मुस्तफाबाद विधानसभा सीट से टिकट दिया है.
दिल्ली उच्च न्यायालय की पीठ ने कहा कि याचिकाकर्ता के खिलाफ आरोपों की गंभीरता यह है कि वह वर्ष 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली जिले में हुए दंगों का मुख्य आरोपी है, जिसके परिणामस्वरूप लगभग 59 लोगों की मौत हुई थी, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. सिर्फ इसलिए कि याचिकाकर्ता पहले नगर पार्षद रह चुका है, उसे अंतरिम जमानत देने का अधिकार नहीं दिया जा सकता.
हाई कोर्ट ने तय कीं पैरोल के लिए शर्तें
हाई कोर्ट ने पैरोल के लिए शर्तें तय की हैं. ताहिर हुसैन को सार्वजनिक भाषण देने या मीडिया के सामने बयानबाजी करने से रोका गया है. इसके अलावा उन्हें फोन, चाहे मोबाइल हो या लैंडलाइन या इंटरनेट इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं होगी. वह नामांकन प्रक्रिया से संबंधित अधिकारियों को छोड़कर किसी भी अन्य व्यक्ति के साथ बातचीत नहीं करेंगे.
कोर्ट ने कहा कि ताहिर हुसैन मीडिया को संबोधित नहीं करेंगे. आरोपी के परिवार के सदस्य उपस्थित रह सकते हैं, लेकिन उन्हें नामांकन पत्र दाखिल करने की तस्वीरें क्लिक करने या उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की अनुमति नहीं होगी.
AIMIM ने दिया टिकट

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






