
दिल्ली से स्मार्टफोन की चोरी, बांग्लादेश में सप्लाई... इंटरनेशनल 'मोबाइल माफिया' का काला खेल बेनकाब
AajTak
दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो लोगों से मोबाइल फोन चोरी कर अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के जरिए बांग्लादेश सप्लाई करता था. तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 26 स्मार्टफोन बरामद किए गए हैं. यह गैंग स्थानीय जेबकतरों से चोरी के फोन लेकर इंटरनेशनल नेटवर्क के जरिए भारत से बाहर भेजता था.
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चोरी के महंगे मोबाइल फोन सप्लाई करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है. ईस्ट ऑफ कैलाश इलाके से तीन आरोपियों को पकड़ा गया, जो बसों और मेट्रो ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बनाकर स्मार्टफोन चोरी करते थे. बरामद किए गए 26 मोबाइल कोलकाता के रास्ते बांग्लादेश भेजे जाने वाले थे. इससे पहले भी इस नेटवर्क की एक बड़ी खेप पकड़ी जा चुकी है.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ताज मोहम्मद (54), परवेश उर्फ फिरोज खान (42) और करण उर्फ ओम प्रकाश (30) के रूप में हुई है. इन्हें 28 अगस्त को श्री निवास पुरी बस डिपो के पास से गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में तीनों ने संगम विहार निवासी अजय नेगी और सनी कट्टा का नाम लिया था, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे इस अवैध कारोबार के कथित मास्टरमाइंड हैं.
पुलिस जांच से पता चला है कि यह गिरोह दिल्ली-एनसीआर में जेबकतरों और झपटमारों से चोरी के फोन इकट्ठा करता था. इसके बाद इन्हें कोलकाता में मौजूद एजेंटों तक पहुंचाया जाता था, जो बांग्लादेश के खरीदारों के लिए पश्चिम बंगाल सीमा पार तस्करी कर फोन भेजते थे. बरामद मोबाइल अब तक 10 अलग-अलग चोरी और गुमशुदगी के मामलों से जुड़े पाए गए हैं, जिनमें चार ई-एफआईआर भी शामिल हैं.
आरोपियों की पृष्ठभूमि भी सामने आई है. ताज मोहम्मद मूल रूप से यूपी के बाराबंकी का रहने वाला है और केवल दूसरी कक्षा तक पढ़ा है. मजदूरी के बाद वह जेबकतरी की ओर झुक गया. उसका कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है. परवेश बिहार के मुंगेर का रहने वाला है और सातवीं तक पढ़ा है. वह पहले भी तीन बार चोरी के मामलों में पकड़ा जा चुका है. करण उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर का रहने वाला है.
करण ने आठवीं तक पढ़ाई के बाद पिता की मौत के चलते पढ़ाई छोड़ दी और मजदूरी शुरू कर दी, लेकिन जल्द ही चोरी के नेटवर्क में शामिल हो गया. उसके खिलाफ पहले से 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं. यह गिरोह खास तौर पर भीड़भाड़ वाली बसों और मेट्रो ट्रेनों को निशाना बनाता था,. चोरी किए गए फोन रिसीवर्स तक तुरंत पहुंचाए जाते थे, जहां से इन्हें बांग्लादेश सप्लाई के लिए तैयार किया जाता था.
बताते चलें कि बीते शुक्रवार को भी पुलिस ने एक और अंतरराष्ट्रीय मोबाइल चोरी गिरोह का भंडाफोड़ किया था, जो दिल्ली से चोरी हुए फोन बांग्लादेश में बेचता था. उस ऑपरेशन में 50 लाख रुपये से अधिक कीमत के 294 चोरी के फोन बरामद किए गए थे. पुलिस ने आठ आरोपियों को दिल्ली और कोलकाता से गिरफ्तार किया था. बताया गया था कि इस गैंग का मास्टरमाइंड कोलकाता में बैठकर नेटवर्क संचालित करता था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










