
दिल्ली से लंदन, मुंबई से न्यूयॉर्क तक... जानें माइक्रोसॉफ्ट के ठप सर्वर से कहां आईं कैसी मुश्किलें
AajTak
यह गड़बड़ी संभवत: क्राउडस्ट्राइक की विफलता के कारण हुई है, जो एक साइबर सिक्योरिटी प्लेटफॉर्म है. यह माइक्रोसॉफ्ट विंडोज को सिक्योरिटी सॉल्यूशन्स प्रदान करता है. भारत में इसका असर फ्लाइट सर्विस, पेमेंट सिस्टम और ट्रेडिंग सहित अन्य सेवाओं पर पड़ा है. इंडिगो, अकासा एयरलाइंस और स्पाइसजेट सहित कई एयरलाइंस की बुकिंग और चेक-इन सेवाएं प्रभावित हुई हैं.
शुक्रवार का दिन. सब कुछ सामान्य था. लोग अपने दफ्तरों में काम कर रहे थे और ट्रैवल करने वाले दुनियाभर में आ-जा रहे थे. अचानक सिस्टम बंद पड़ने लगे और स्क्रीन ब्लू हो गई. बैंक, स्टॉक एक्सचेंज, न्यूज चैनल, दुकानें और सबसे ज्यादा एयरलाइंस सब कुछ थम गया. पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया. सरकारें हरकत में आ गईं और आपात बैठकें बुलानी पड़ गईं.
पता चला है कि माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में कुछ दिक्कतें आ गई हैं जिस वजह से दुनियाभर में एयरलाइंस, बैंक, स्टॉक एक्सचेंज, पेमेंट सिस्टम, टेलीकम्युनिकेशन और इमरजेंसी सर्विस, हेल्थ सिस्टम और ब्रॉडकास्टर्स जैसी सेवाएं बाधित हो रही हैं. फिलहाल माइक्रोसॉफ्ट दिक्कतों को दूर करने में लगी है. अमेरिका, यूके, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया जैसे कई देशों के अलावा भारत में भी इसका बड़े पैमाने पर असर दिख रहा है. दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु जैसे कई एयरपोर्ट्स पर विमान देरी से चल रहे हैं और यात्रियों को हाथों से लिखकर मैनुअल बोर्डिंग पास दिए जा रहे हैं.
कई सेवाओं पर पड़ा असर
यह गड़बड़ी संभवत: क्राउडस्ट्राइक की विफलता के कारण हुई है, जो एक साइबर सिक्योरिटी प्लेटफॉर्म है. यह माइक्रोसॉफ्ट विंडोज को सिक्योरिटी सॉल्यूशन्स प्रदान करता है. भारत में इसका असर फ्लाइट सर्विस, पेमेंट सिस्टम और ट्रेडिंग सहित अन्य सेवाओं पर पड़ा है. इंडिगो, अकासा एयरलाइंस और स्पाइसजेट सहित कई एयरलाइंस की बुकिंग और चेक-इन सेवाएं प्रभावित हुई हैं. केंद्र सरकार समस्या का समाधान निकालने के लिए माइक्रोसॉफ्ट के साथ चर्चा कर रही है.
देशभर में देरी से उड़ रहे विमान
एयर इंडिया ने बयान जारी कर कहा, 'वर्तमान माइक्रोसॉफ्ट आउटेज के कारण हमारे डिजिटल सिस्टम अस्थायी रूप से प्रभावित हुए हैं जिसके परिणामस्वरूप देरी हो रही है. हमें हुई असुविधा के लिए खेद है.' अकासा, इंडिगो और स्पाइसजेट ने भी बयान जारी कर सेवाओं के प्रभावित होने की जानकारी दी है. भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर बोर्डिंग पास मैनुअली बनाए जा रहे हैं. इंडिगो के कर्मचारी भी हैदराबाद एयरपोर्ट पर तत्काल उड़ानों के लिए हाथ से लिखे बोर्डिंग पास जारी कर रहे हैं. दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानें 35 मिनट, बेंगलुरु में 32 मिनट और मुंबई में 40 मिनट की देरी से चल रही हैं.

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.











