
दिल्ली से मुंबई तक कोरोना बेकाबू... 37 छात्राओं के पॉजिटिव होने से UP के स्कूल में हड़कंप, 9 बड़े Updates
AajTak
देश में एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं. महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, दिल्ली से लेकर कई राज्यों तक संक्रमित बढ़ रहे हैं. देश में कोरोना की संक्रमण दर भी 3 फीसदी के पार चली गई है. राजधानी दिल्ली में तो पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी के करीब पहुंच गया है.
कोरोना की रफ्तार एक बार फिर डराने लगी है. संक्रमण दर तेजी से बढ़ रही है. इसके साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ने लगी है.
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 1,805 नए मामले सामने आए हैं. 24 घंटे में पॉजिटिविटी रेट 3.19 फीसदी रही. इस दौरान 6 मरीजों की मौत भी हो गई.
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना के 4.47 करोड़ से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. एक्टिव मामलों की संख्या भी बढ़कर 10,300 पहुंच गई है.
1. कहां बढ़ रहे मामले?
- महाराष्ट्र में. 24 घंटे में यहां कोरोना के 397 मामले सामने आए हैं. दूसरे नंबर पर गुजरात है जहां 303 मामले आए हैं. उसके बाद केरल है जहां 299 नए संक्रमित मिले हैं.
- इनके अलावा कर्नाटक में 209 और राजधानी दिल्ली में 153 नए मामले सामने आए हैं. बीते 24 घंटे में केरल में 2 मौतें हुईं हैं. जबकि उत्तर प्रदेश, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में एक-एक मरीज की मौत हुई है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












