
दिल्ली सीएम हाउस में स्वाति मालीवाल की पिटाई, क्या ऐन चुनाव के वक्त घिर गए हैं केजरीवाल?
AajTak
AAP की ओर से राज्य सभा में सांसद बनाकर भेजी गईं स्वाति मालीवाल के साथ दिल्ली सीएम हाउस में हुई मारपीट की घटना को करीब 6 घंटे होने जा रहे हैं पर अभी तक दोनों तरफ से किसी भी तरह का खंडन नहीं आया है. मतलब साफ है कि घटना हुई है पर आगे क्या करना है उस पर अभी विचार हो रहा है. क्या आम आदमी पार्टी के चुनाव कैंपेन के लिए इस तरह की घटना असरदायी नहीं होगी?
आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल की ओर से दिल्ली सीएम हाउस में मारपीट होने का सनसनीखेज आरोप लगाया गया है. सीएम हाउस के भीतर से दिल्ली पुलिस को पीसीआर कॉल की गई. कॉल करने वाले ने खुद को स्वाति मालीवाल बताया. अब चूंकि कॉल करने वाले ने यह भी कहा कि सीएम के कहने पर उनके निजी सचिव विभव कुमार ने उनसे मारपीट की. मामला तो गंभीर बन ही जाता है. घटना के करीब 6 घंटे बीत जाने के बाद अभी तक न तो सीएम हाउस से कोई खंडन आया है और न ही स्वाति मालीवाल की ओर से ही घटना के बारे में कोई जानकारी दी गई है. दिल्ली पुलिस के सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि स्वाति मालीवाल सिविल लाइन थाने आईं थीं. हालांकि उन्होंने कोई लिखित शिकायत नहीं दी है. अब सवाल उठता है कि आखिर आम आदमी पार्टी में चल क्या रहा है? क्या दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कुछ और निकटवर्ती लोग पार्टी से मुख मोड़ चुके हैं? आखिर स्वाति मालीवाल, अरविंद केजरीवाल जैसे हाईली क्वालिफाइड लोगों के बीच ये मारपीट की नौबत क्यों आईं? क्या ऐन चुनावों के मौकों पर केजरीवाल पर लगे ये आरोप पार्टी के लिए खतरे के संकेत नहीं हैं.
सीएम के खास विभव कुमार का रहा है विवादों से नाता
इसमें कोई दो राय नहीं है कि अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार उनके बहुत खास हैं. विभव मुख्यमंत्री केजरीवाल के कितने खास हैं यह इससे समझ सकते हैं कि जेल जाने के बाद केजरीवाल ने जेल प्रशासन को मुलाकातियों की जो सूची दी थी उसमें केजरीवाल की पत्नी, बच्चे, मां-बाप के अलावा संदीप पाठक और विभव कुमार शामिल थे. अरविंद केजरीवाल ने अपने किसी मंत्रीमंडल के साथी तक को तवज्जो नहीं दी. जबकि उनके पास अभी 4 और नाम देने के ऑप्शन थे.
हालांकि अभी पिछले महीने ही विभव कुमार को एक पुराने मामले में टर्मिनेट किया जा चुका है. माना जाता है कि अरविंद केजरीवाल की हर बात के वो राजदार हैं. उनके खिलाफ ईडी जांच चल ही रही है विजलेंस को भी दिल्ली जल बोर्ड में किसी पद पर न होते हुए भी विभव कुमार को जल बोर्ड का फ्लैट अलॉट करने की शिकायत को सही पाया है. 2017 में उनसे टैंकर घोटाले के मामले में भी पूछताछ हुई थी. विभव कुमार को 2007 के एक मामले में इसी साल 10 अप्रैल को बर्खास्त किया गया है.विभव पर सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगा था. शराब घोटाले में भी ईडी ने कई बार विभव कुमार से पूछताछ कर चुकी है. अब जबकि मालीवाल ने गंभीर आरोप लगाया है तो जाहिर है कि बहुत से गड़े मुर्दे उखाड़े जाएंगे. आम आदमी पार्टी के विरोधियों के लिए बैठे बिठाए मुद्दा मिल गया है.
क्या केजरीवाल अकेले पड़ रहे हैं
जबसे आम आदमी पार्टी का गठन हुआ, तमाम नेताओं और अरविंद केजरीवाव के बेहद करीबियों ने पार्टी छोड़ी. पर उस समय केजरीवाल का सितारा गर्दिश में नहीं था. पर जब अरविंद केजरीवाल संकट में हैं तो उनकी अपने करीबियों से दूरी मायने रखती है. दिल्ली से पहली बार सांसद बनीं स्वाति मालीवाल भी अरविंद केजरीवाल की करीबियों में शामिल रही हैं. उन्होंने अपनी छवि एक तेज तर्रार नेता की बनाई है. आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा की छवि भी ऐसी ही रही है. अरविंद केजरीवाल के बेहद खास और तेज तर्रार शख्सियत. पर पिछले कुछ दिनों से मीडिया में इस तरह की बातें आ रही हैं कि वो जानबूझकर लंदन से वापस नहीं आ रहे हैं. यही सब बातें स्वाति मालीवाल के बारे में भी कहीं जा रही थीं. क्योंकि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के समय मालीवाल अपनी बीमार बहन की देखभाल के लिए अमेरिका में थीं. मारपीट की खबरों के बाद पब्लिक को ऐसा लग रहा है कि जो अफवाहें चल रहीं थीं हो न हो उनमें जरूर कुछ सच्चाई थी.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



