
दिल्ली: सिविल सर्विस के प्रतियोगी मुखर्जी नगर में करेंगे भूख हड़ताल, आखिरी मौके की मांग
AajTak
यूपीएससी की तैयारी कर रहे प्रतियोगियों ने अब भूख हड़ताल का निर्णय लिया है. जंतर-मंतर पर इन प्रतियोगियों का आखिरी मौका देने की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी है. इस बीच किसी प्रकार की राहत की खबर न मिलने पर प्रदर्शन कर रहे प्रतियोगियों ने मुखर्जी नगर में भूख हड़ताल का ऐलान कर दिया है.
यूपीएससी की तैयारी कर रहे प्रतियोगियों ने अब भूख हड़ताल का निर्णय लिया है. जंतर-मंतर पर इन प्रतियोगियों का आखिरी मौका देने की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी है. इस बीच किसी प्रकार की राहत की खबर न मिलने पर प्रदर्शन कर रहे प्रतियोगियों ने मुखर्जी नगर में भूख हड़ताल का ऐलान कर दिया है. कोरोना की वजह से टूटा सपना कोरोना की वजह से कई लोगों की नौकरी चली गई, तो वहीं स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों ने फ्रंटलाइन वर्कर के रूप में काम किया. ऐसे में कई प्रतियोगी जो आखिरी मौके का इंतजार कर रहे थे, उनका ये मौका छूट गया. केरल की रहने वाली डेंटिस्ट सबीनाथ ने आज जंतर-मंतर पर बैठे अपने साथियों के बीच ऐलान किया कि वो अब मुखर्जी नगर के बत्रा सिनेमा के सामने भूख हड़ताल पर बैठने वाली हैं.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












