
दिल्ली शराब घोटाले में ईडी की जांच का दायरा बढ़ा, हैदराबाद में पड़े छापे, आरोपियों का 'बड़े नेताओं' से संपर्क
AajTak
दिल्ली के शराब घोटाले मामले में ईडी की जांच हैदराबाद तक पहुंच गई है. कई जगहों पर छापे मारे गए हैं, श्रीनिवास राव और उनकी कंपनी के दफ्तर पर भी रेड पड़ी है. दावा है कि राव के कई बड़े नेताओं से संपर्क हैं.
दिल्ली के शराब घोटाले मामले में ईडी की जांच हैदराबाद तक पहुंच गई है. कई जगहों पर छापे मारे गए हैं, श्रीनिवास राव और उनकी कंपनी के दफ्तर पर भी रेड पड़ी है. दावा है कि राव के कई बड़े नेताओं से संपर्क हैं. अब ये नेता कौन हैं, ये साफ नहीं बताया जा रहा है.
वैसे सीबीआई ने जरूर अपनी FIR दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को मुख्य आरोपी माना है. कई घंटों की उनसे पूछताछ हुई है, उनके घर पर रेड भी पड़ी है, कई दस्तावेज जब्त किए गए हैं. उसी मामले में क्योंकि पैसों के लेन-देन की बात भी सामने आई है, ऐसे में ईडी भी जांच में जुटी हुई है, अब ईडी की जांच दिल्ली से बाहर हैदराबाद पहुंच गई है. ऐसे इनपुट मिले हैं कि हैदराबाद में कई ऐसी कंपनियां हैं जिनका इस घोटाले से सीधा कनेक्शन है. श्रीनिवास राव को लेकर तो दावा हुआ है कि ईडी के पास उनके खिलाफ पुख्ता सबूत हैं और उसी आधार पर उनके घर-दफ्तर पर रेड मारी गई है.
बड़ी बात ये है कि ईडी ने पिछले दिनों भी 6 राज्यों में 40 ठिकानों पर छापेमारी की थी. इसमें पंजाब, उत्तर प्रदेश, तेलांगना जैसे राज्य शामिल हैं. जब से सीबीआई को इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का शक हुआ था, ईडी की भूमिका भी बड़ी हो गई और केस में उसकी सक्रियता भी काफी बढ़ गई. ऐसे में शराब घोटाले में सीबीआई और ईडी दोनों की जांच साथ में चल रही है.
वैसे छापेमारी के बीच दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का बयान भी सामने आया है. उन्होंने कुछ दिन पहले कहा था कि पहले इन्होंने सीबीआई के छापे मारे. कुछ नहीं मिला. अभी ईडी के छापे मारेंगे. इसमें कुछ नहीं निकलेगा. देश में जो शिक्षा का माहौल बना हुआ है, अरविंद केजरीवालजी जो काम कर रहे हैं, उसे रोकने का काम हो रहा है. लेकिन उसे रोक नहीं पाएंगे. यह सीबीआई यूज कर लें, ये ईडी यूज कर लें. उसे रोक नहीं पाएंगे शिक्षा के काम को रोक नहीं पाएंगे. मेरे पास ज्यादा सूचना नहीं है. मैंने ईमानदारी से काम किया है. 4 स्कूलों के नक्शे और उन्हें मिल जाएंगे.
अपूर्वा का इनपुट

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









