
दिल्ली विधानसभा सत्रः DTC अधिकारियों की गिरफ्तारी से गरमाया सदन का माहौल... AAP विधायकों ने नारेबाजी की, स्पीकर से भिड़े BJP के MLA
AajTak
दिल्ली विधानसभा सत्र का दूसरा दिन गहमागहमी भरा रहा. DTC के अधिकारियों की गिरफ्तारी को लेकर AAP के विधायकों ने हंगामा किया. नारेबाजी की. साथ ही आरोप लगाया कि बीजेपी CBI का गलत इस्तेमाल कर रही है. जबकि बीजेपी के विधायक स्पीकर से भिड़ गए.
दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है. सत्र शुरू होने के बाद मंगलवार को AAP विधायकों ने विधानसभा में जमकर हंगामा और नारेबाज़ी की. वहीं, भाजपा विधायक स्पीकर से बहस करते भी नज़र आए. दरअसल, पूरा मामला DTC ऑफिसर की CBI द्वारा हुई गिरफ्तारी से जुड़ा है. विधायक संजीव झा के मुताबिक जनप्रतिनिधि होने के नाते लिखी गई चिट्ठियों को CBI ने भ्रामक तरीके से लीक किया है जो अख़बार में प्रकाशित की गई हैं.
AAP विधायक संजीव झा ने सदन में कहा कि कुछ दिनों पहले DTC के अधिकारियों को CBI ने गिरफ़्तार किया था. उस मामले को लेकर मुझे कुछ पत्रकारों का फ़ोन आया और बताया कि इन अधिकारियों के ज़रिए CBI इस बात की जांच कर रही है कि कुछ विधायकों ने DTC के अधिकारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर कुछ चिट्ठियां लिखी हैं. अब बताया जा रहा है कि इन चिट्ठियों का हवाला देकर CBI उन विधायकों पर कार्रवाई कर सकती है. जिन 2 विधायकों का नाम लिया जा रहा है, उनमें बुराडी से विधायक संजीव झा और सुल्तानपुरी माजरा से विधायक मुकेश अहलावत शामिल है.
इस मामले पर AAP विधायक ऋतुराज झा ने सदन में कहा कि बीजेपी CBI का ग़लत इस्तेमाल करती है. जिसके बाद सभी विधायक वेल में आ गए और बीजेपी के ख़िलाफ़ नारेबाज़ी करने लगे.
AAP विधायकों के हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई. हालांकि ज़ब सदन की कार्यवाही एक बार फिर शुरू हुई तो सदन में स्पीकर द्वारा इस मुद्दे पर चर्चा की अनुमति के बाद BJP विधायक और स्पीकर के बीच बहस शुरू हो गई. इस दौरान भाजपा विधायकों ने विरोध किया कि चर्चा नियम के मुताबिक नहीं हो रही है. सदन में लगातार जारी हंगामे के बाद स्पीकर ने बीजेपी के सभी विधायकों को मार्शल आउट कर दिया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











