
दिल्ली विधानसभा में AAP और बीजेपी विधायकों में तीखी बहस, विजेंद्र गुप्ता किए गए मार्शल आउट
AajTak
बस मार्शलों को हटाने के मुद्दे पर सत्तारूढ़ आप और विपक्षी भाजपा विधायकों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का खेल देखने को मिला. इस दौरान बीजेपी विधायक विजेंद्र गुप्ता ने महिला सुरक्षा के मुद्दे को भी उठाया. उन्होंने राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट का मुद्दा उठा. विधानसभा अध्यक्ष और विजेंद्र गुप्ता के बीच बहस भी हुई, जिसके बाद उनको मार्शल आउट कर दिया गया.
दिल्ली विधानसभा के पांच साल के कार्यकाल के आखिरी सत्र के पहले दिन शुक्रवार को बस मार्शलों को हटाने के मुद्दे पर सत्तारूढ़ आप और विपक्षी भाजपा विधायकों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का खेल देखने को मिला. इस दौरान बीजेपी विधायक विजेंद्र गुप्ता ने महिला सुरक्षा के मुद्दे को भी उठाया. उन्होंने राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट का मुद्दा उठा. विधानसभा अध्यक्ष और विजेंद्र गुप्ता के बीच बहस भी हुई, जिसके बाद उनको मार्शल आउट कर दिया गया.
इससे पहले मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि मार्शलों को बहाल करने का प्रस्ताव उपराज्यपाल के पास लंबित है. इस मुद्दे पर चर्चा में भाग लेते हुए आतिशी ने कहा कि अगर उपराज्यपाल वीके सक्सेना 10,000 बस मार्शलों को बहाल करने के प्रस्ताव को मंजूरी देने के लिए राजी हो जाते हैं तो आम आदमी पार्टी (आप) रोहिणी विधानसभा सीट से विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता के खिलाफ कोई उम्मीदवार नहीं उतारेगी.
हल्के-फुल्के अंदाज में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अगर गुप्ता उपराज्यपाल से प्रस्ताव को मंजूरी दिला देते हैं तो वह चुनाव में उनके लिए प्रचार करेंगी. उन्होंने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल का बचाव किया, जिन पर भाजपा ने नवंबर, 2023 से बस मार्शलों को हटाने का निर्देश देने का आरोप लगाया था.
20 अक्टूबर, 2023 को लिखे अपने पत्र में केजरीवाल ने कहा था कि बस मार्शलों को नहीं हटाया जाना चाहिए और उनके वेतन का भुगतान रोकने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए.
आतिशी ने एलजी पर लगाए आरोप
मुख्यमंत्री आतिशी ने जोर देकर कहा कि वर्दीधारी मार्शलों की मौजूदगी से बसों में महिलाओं और लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं रुकती हैं. लेकिन एलजी ने महिलाओं की सुरक्षा की परवाह किए बिना उन्हें हटा दिया, उन्होंने आरोप लगाया. सत्तारूढ़ आप विधायकों ने भाजपा पर आरोप लगाया कि उन्होंने एलजी के जरिए बस मार्शलों को हटवाया और इस तरह उनके और उनके परिवारों के लिए आजीविका की समस्या पैदा कर दी.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












