
दिल्ली विधानसभा का सत्र 24 फरवरी से... पहले दिन शपथ लेंगे विधायक, 25 को पेश होगी CAG रिपोर्ट
AajTak
दिल्ली की नवगठित विधानसभा का तीन दिवसीय सत्र 24 फरवरी को शुरू होगा. पहले दिन स्पीकर और डिप्टी स्पीकर का चुनाव होगा. इसके बाद 25 फरवरी को कैग की 14 लंबित रिपोर्ट विधानसभा के पटल पर रखी जाएगी.
दिल्ली की नवगठित विधानसभा का पहला सत्र 24 फरवरी से शुरू होकर 27 फरवरी तक चलेगा. विधानसभा सत्र के दौरान विधायी कार्यों के लिए बैठकें 24, 25 और 27 फरवरी को निर्धारित की गई हैं. 26 फरवरी को विधानसभा की कार्यवाही स्थगित रखी गई है. असेंबली सेशन को लेकर शनिवार को बुलेटिन जारी की गई, जिसके मुताबिक सत्र के पहले दिन यानी 24 फरवरी को सभी नवनिर्वाचित विधायक शपथ ग्रहण करेंगे. इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा.
आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के कार्यकाल के दौरान हुए कामकाज को लेकर भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) की 14 लंबित रिपोर्ट्स एलजी के अभिभाषण के बाद 25 फरवरी को सदन के पटल पर रखी जाएंगी. इसके बाद उपराज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी. 27 फरवरी को भी उपराज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा जारी रहेगी और इसी दिन विधानसभा उपाध्यक्ष का चुनाव होगा.
यह भी पढ़ें: दिल्ली की सत्ता की सीढ़ी, जानिए कैसे सचिवालय में फ्लोर दर फ्लोर बदलता है पावर समीकरण
बता दें कि बीजेपी ने कैग की लंबित रिपोर्ट्स को विधानसभा चुनाव के दौरान के खिलाफ बड़ा मुद्दा बनाया था. पीएम मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान अपने भाषणों में कई बार कहा था कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने पर विधानसभा के पहले ही सत्र में कैग की सभी लंबित रिपोर्ट्स पेश की जाएंगी. उन्होंने दिल्ली में बीजेपी की जीत के बाद पार्टी हेडक्वार्टर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भी अपना यह वादा दोहराया था. अब बीजेपी दिल्ली की नवगठित विधानसभा के पहले सत्र में कैग रिपोर्ट पेश करके पीएम मोदी का वादा पूरा करने जा रही है.
कैग रिपोर्ट को लेकर AAP के खिलाफ कोर्ट गई थी बीजेपी दिल्ली में AAP के शासन के दौरान, भाजपा ने राज्य सरकार को सीएजी रिपोर्ट पेश करने का निर्देश देने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था. भाजपा ने AAP सरकार पर अपने भ्रष्टाचार छिपाने के लिए कैग रिपोर्ट विधानसभा में पेश होने से रोकने का आरोप लगाया था. दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कैग की रिपोर्ट मीडिया में लीक हुई थी, जिसमें कई परियोजनाओं पर वास्तवित लागत से अधिक खर्च होने की बात कही गई थी. भाजपा और कांग्रेस ने कैग की लीक रिपोर्ट का हवाला देते हुए अरविंद केजरीवाल और AAP पर सत्ता में रहने के दौरान सार्वजनिक धन के कथित दुरुपयोग का आरोप लगाया था.
यह भी पढ़ें: महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने की तैयारी! CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बड़ी मीटिंग, दिल्ली बजट पर भी चर्चा

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












