
दिल्ली: रोहिणी कोर्ट में बम ब्लास्ट, लैपटॉप बैग में मिला IED, बुलाई गई NSG
AajTak
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, ये लो इंटेसिटी बम ब्लास्ट है, एक तरह का क्रूड बम है. पुलिस को मौके से आईईडी, एक्सप्लोसिव और एक टिफिननुमा चीज़ मिली है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल जांच कर रही है और एनएसजी को भी मौके पर बुलाया गया है.
दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में आज सुबह एक धमाके की आवाज से हड़कंप मच गया. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, ये लो इंटेसिटी बम ब्लास्ट है, एक तरह का क्रूड बम है. पुलिस को मौके से आईईडी, एक्सप्लोसिव और एक टिफिननुमा चीज़ मिली है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल जांच कर रही है और एनएसजी को भी मौके पर बुलाया गया है.
दरअसल, रोहिणी कोर्ट नंबर 102 में किसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ब्लास्ट था, जिसके बाद लोगों ने गोली चलने की अफवाह फैला दी. इसके कारण पूरे कोर्ट में हड़कंप मच गया. गौरतलब है कि कुछ समय पहले हमलावरों ने रोहिणी कोर्ट में एक गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद पुलिस ने हमलावरों को घटना स्थल पर ही ढेर कर दिया था.
रोहिणी कोर्ट में जैसे ही ब्लास्ट हुआ, तुरंत अफरा-तफरी मच गई. सभी ने पहले गोली चलने की अफवाह फैलाई, लेकिन थोड़ी देर में मामला साफ हो गया. इसके बाद दमकल विभाग के 6 फायर टेंडर घटना स्थल पर पहुंचे. इस ब्लास्ट में दो लोगों के मामूली रूप से घायल होने की खबर है. उन्हें एंबुलेंस की मदद से नजदीक के हॉस्पिटल भिजवाया गया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











