
दिल्ली: रिटायर्ड DRDO वैज्ञानिक के आवास से 2 करोड़ चुराने वाले गिरफ्तार, कूरियर कर्मी बनकर घर में घुसे थे
AajTak
दिल्ली पुलिस ने डीआरडीओ के एक सेवानिवृत्त वैज्ञानिक के घर से 2 करोड़ लूटने के आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है. दोनों के पास से पुलिस ने नए खरीदे गए फोन भी बरामद किए हैं.
दिल्ली पुलिस ने डीआरडीओ के एक सेवानिवृत्त वैज्ञानिक के दिल्ली के रोहिणी स्थित आवास से चाकू की नोंक पर दो करोड़ रुपये नकद और सोने के आभूषण लूटने के आरोप में उनके एक पूर्व कर्मचारी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी सोमवार को अधिकारियों ने एक न्यूज एजेंसी को दी. जिसके मुताबिक घटना 18 अक्टूबर को दोपहर करीब 12.50 बजे प्रशांत विहार इलाके में हुई. लूट को अंजाम देने के लिए पांच लोग कूरियर कर्मी बनकर वैज्ञानिक के घर में जबरन घुसे थे.
यह भी पढ़ें: UP: पुलिस हिरासत में चोरी के आरोपी ने की आत्महत्या, शौचालय में लगाई फांसी
अधिकारी ने बताया कि जसमीन सिंह उर्फ गिफ्टी (42) और वैज्ञानिक के पूर्व कर्मचारी गौरव कवात्रा (36) को गिरफ्तार किया गया है. चोरी में शामिल अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस आगे की जांच कर रही है. 18 अक्टूबर को वैज्ञानिक और उनकी पत्नी घर पर अकेले थे, तभी आरोपियों में से एक ने डिलीवरी के लिए कुछ कागजी काम करने का बहाना करते हुए सीढ़ियों पर वैज्ञानिक के पास पहुंचा.
अधिकारी ने बताया कि इसके बाद उन्होंने उसे अंदर धकेल दिया, उसका मुंह बंद कर दिया और चाकू दिखाकर धमकाया. उस दैरान चोरों ने घर की दोनों मंजिलों की तलाशी ली और उन्हें अंदर बंद करने से पहले सोना और नकदी लूट ली. पुलिस ने जब जांच शुरू की दो दोनों सीसीटीवी में दिखे.
यह भी पढ़ें: फोन चोरी से बचाएगा कांटों वाला ये कवर, इस कंपनी ने किया लॉन्च
पुलिस ने बताया कि आरोपी गाड़ी से आए थे और मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नंबर छिपाए हुए थे. फुटेज के जरिए उनके रास्ते का पता लगाने पर वाहन के आगे लगी नंबर प्लेट की पहचान हो गई. एक फुटेज में उनके चेहरे भी कैद हो गए, जिसके बाद पुलिस टीम ने उन्हें पहचान लिया और करोल बाग तक उनका पीछा किया. पुलिस टीम ने दोनों के पास से 10.15 लाख रुपये नकद, बैंक खाते में जमा 2.89 लाख रुपये और 1.38 लाख रुपये का नया खरीदा गया मोबाइल फोन भी बरामद किया है.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








