
दिल्ली: राशन कार्ड नहीं है फिर भी मिलेगा आटा और चने की दाल, इस रिपोर्ट में जानिए
AajTak
अगर आप देश की राजधानी दिल्ली में रहते हैं तो आपके लिए यह गुड न्यूज़ है कि अगर आपके पास राशन कार्ड नहीं है तो आप दिल्ली की किसी भी राशन की दुकान से आटा और चने की दाल ले सकते हैं. इसके लिए आपको अपना राशन कार्ड तक दिखाने की जरूरत नहीं है.
अगर आप देश की राजधानी दिल्ली में रहते हैं तो आपके लिए यह गुड न्यूज़ है कि अगर आपके पास राशन कार्ड नहीं है तो आप दिल्ली की किसी भी राशन की दुकान से आटा और चने की दाल ले सकते हैं. इसके लिए आपको अपना राशन कार्ड तक दिखाने की जरूरत नहीं है. दरअसल केंद्रीय भंडार और दिल्ली सरकारी राशन डीलर्स संघ (डीएसआरडीएस) के बीच पिछले दिनों 21 दिसंबर को एक एमओयू साइन हुआ है. इसके तहत दिल्ली में राशन की लगभग दो हजार दुकानों में अब 10 किलो आटे की थैली 275 रुपए, जबकि चना दाल 60 रुपए प्रति किलो पर आसानी से मिलेगी.
चने की दाल को रिटेल बाजार में देने की मंजूरी दरअसल, पिछले लंबे वक्त से राशन डीलर्स की तरफ से यह मांग की जा रही थी कि उनकी आय को बढ़ाया जाए, इसी को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार के खाद्य उपभोक्ता मंत्रालय ने नोडल एजेंसी केंद्रीय भंडार के द्वारा ‘भारत आटा’ ब्रांड के तहत आटा व ‘भारत दाल’ के तहत चने की दाल को रिटेल बाजार में देने की मंजूरी दे दी है. जो मार्केट रेट से काफी कम दामों में आपको मिलेगी.
मार्केट में अगर आप आटा लेने के लिए जाते हैं तो वह 30 रुपये से लेकर 35 रुपये प्रति किलो मिलता है, लेकिन केंद्रीय भंडार और दिल्ली सरकारी राशन डीलर संघ के बीच जो एमओयू साइन हुआ है, उसके तहत आपको आटा 27 रुपए प्रति किलो के हिसाब से मिलेगा. वहीं अगर बात करें चने की दाल की जिसकी मार्केट में कीमत 75 से 90 रुपए बिक रही है, वह आपको राशन की दुकान पर 60 रुपये प्रति किलो की दर से मिलेगी.परिवार के हिसाब से कोई भी व्यक्ति आटा और चने की दाल ले सकता है दिल्ली सरकारी राशन डीलर संघ के अध्यक्ष शिवकुमार के मुताबिक केंद्रीय भंडार के साथ जो एमओयू साइन हुआ है, उसके तहत दुकानदार बल्क में आटा और चने की दाल नहीं दे पाएगा. परिवार के हिसाब से कोई भी व्यक्ति आटा और चने की दाल ले सकता है. अगर आपको 10 किलो या 20 किलो आटे की जरूरत है तो वह दिया जाएगा. शिव कुमार के मुताबिक इससे डीलर्स जो दिल्ली के अंदर राशन की दुकान चलाते हैं, उनकी आय में भी इजाफा होगा. अब राशन दुकानदार राशन की दुकान नहीं, बल्कि किराना की दुकान के रूप में जाना जाएगा.
दिल्ली की राशन की दुकान दिल्ली सरकार के अंतर्गत आती हैं दिल्ली सरकारी राशन डीलर संघ के जनरल सेक्रेटरी सौरव गुप्ता के मुताबिक, नए साल पर इस योजना की शुरुआत हो सकती है. लंबे वक्त से उनकी यूनियन द्वारा यह मांग की जा रही थी. इस योजना के लिए केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार दोनों का पूर्ण सहयोग मिल रहा है. दिल्ली की राशन की दुकान दिल्ली सरकार के अंतर्गत आती हैं. दिल्ली सरकार की तरफ से चने की दाल बिक्री करने की परमिशन मिल गई है और जल्दी आटे की बिक्री करने की भी परमिशन दिल्ली सरकार से मिल जाएगी.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.



