
दिल्ली यूनिवर्सिटी में सावरकर के नाम पर होगा कॉलेज, वाजपेयी-जेटली के नाम पर भी बनेंगे सेंटर
AajTak
दिल्ली यूनिवर्सिटी एकेडमिक काउंसिल की बुधवार को बैठक हुई. इस बैठक में नए संस्थानों के नामों को मंजूरी दे दी गई है. इनमें पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी, सुषमा स्वराज और अरुण जेटली जैसे भाजपा के प्रमुख नेताओं के नाम शामिल हैं. माना जा रहा है कि सावरकर समेत भाजपा के इन नेताओं के नाम पर कॉलेजों के नाम रखने के दिल्ली यूनिवर्सिटी के इस फैसले के बाद नया विवाद पैदा हो सकता है.
दिल्ली यूनिवर्सिटी में हिंदू महासभा के नेता रहे विनायक दामोदर सावरकर के नाम पर कॉलेज बनेगा. इस प्रस्ताव को दिल्ली यूनिवर्सिटी की एकेडमिक काउंसिल ने मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली के नाम पर भी कॉलेज-सेंटर्स के नाम रखें जाएंगे.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












