
'दिल्ली में AAP को मिल रहीं 55 सीटें, लेकिन...', अंतिम चुनावी रैली में अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा
AajTak
आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि उनकी पार्टी 55 सीटें जीत रही हैं. पूर्व सीएम ने बताया कि उन्होंने पूरी दिल्ली का दौरा किया और उन्हें 55 सीटें आ रही हैं, लेकिन अगर मां-बहनें जोर का धक्का लगाएंगी तो उनकी पार्टी 60 सीटों तक पहुंच सकती है.
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी, इसकी भविष्यवाणी पार्टी के सीएम उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल ने कर दी है. उनका दावा है कि AAP को चुनाव में 55 सीटें मिल रही हैं. उन्होंने कहा कि अगर माताएं-बहनें जोर का धक्का लगाएं तो, पार्टी को इससे ज्यादा 60 सीटें भी मिल सकती हैं. उन्होंने यह दावा तब किया है जब शाम 5 बजे से चुनाव प्रचार रुक गया है.
दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल ने यह भी कहा, "बीजेपी दावा कर रही थी कि आप की तीन सीटें फंस गई हैं- नई दिल्ली, जंगपुरा, कालकाजी. ध्यान रहे, आप इन सीटों पर ऐतिहासिक अंतर से जीतने जा रही है."
यह भी पढ़ें: 'AAP कार्यकर्ताओं पर खुलेआम हुआ हमला, मूकदर्शक बनी रही दिल्ली पुलिस', अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला
अरविंद केजरीवाल ने किए बड़े खुलासे!
दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए अब महज दो दिन रह गए हैं, और इससे पहले आम आदमी पार्टी के प्रमुख केजरीवाल ने सोमवार को एक वीडियो बयान जारी कर बड़े खुलासे भी किए. उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी ने झुग्गी क्षेत्रों में स्पाई कैमरे और बॉडी कैमरे बांटे थे, ताकि बीजेपी और उसके "गुंडों" के "गलत कामों" और "चुनावी गड़बड़ी" को रिकॉर्ड किया जा सके.
केजरीवाल का दावा है कि आप ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही है जबकि बीजेपी अपने अब तक के सबसे बुरे हार की ओर है. इसी वजह से बीजेपी अनैतिक तरीकों का सहारा ले रही है. केजरीवाल ने आरोप लगाया कि बीजेपी के कार्यकर्ता झुग्गीवासियों को 3,000 से 5,000 रुपये का प्रलोभन देकर उनके वोट डालने से रोकने के लिए उनकी उंगलियों पर स्याही लगाना चाहते हैं.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









