
दिल्ली में AAP और कांग्रेस ने गठबंधन के लिए कैसे निकाला बीच का रास्ता?
AajTak
आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच 4-3 का Formula तय हुआ है, लेकिन अभी सारे झगड़े सुलझे नहीं हैं, सरकार गन्ना किसानों के लिए 25 रुपये प्रति क्विंटल FRP बढ़ाने वाली है, इसका फ़ायदा है भी या बस आंकड़ों की चालबाज़ी है, युवा किसान की मौत के बाद किसान आंदोलन आगे क्या मोड़ लेगा, कल से रांची में इंडिया-इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मेच शुरु होने वाला है, बुमराह नहीं खेलेंगे, इंग्लैंड ने भी प्लेइंग 11 को बदला है, लेकिन फ़ायदा किसको मिलेगा, सुनिए 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.
भी कुछ ही दिनों पहले की बात है, इंडिया गठबंधन से किसी न किसी पार्टी के छिटकने की ख़बरें आ रही थी. लेकिन इस अलायंस के लिए बैक टू बैक दो अच्छी ख़बरें आई हैं. पहले उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीटों का बंटवारा हुआ. तो आज दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के दिल मिलने के पुष्ट संकेत मिले हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आगामी चुनाव में AAP राजधानी की 4 लोकसभा सीटों पर लड़ेगी तो कांग्रेस के पाले में 3 सीटें आई हैं. इसके अलावा दो आर राज्यों में भी दोनों पार्टियों के बीच डील पक्की हुई है. गुजरात में कांग्रेस, AAP के लिए दो सीटें छोड़ेगी और हरियाणा में एक. हाल ही में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी मीडिया से कहा था कि सीट सेयरिंग पर पहले ही काफ़ी देरी हो चुकी है, इसलिए भी ये उम्मीद की जा रही है कि औपचारिक घोषणा जल्दी ही की जाएगी. ख़ैर, ये औपचारिक ऐलान जब भी हो, असल सवाल है कि जब आप कांग्रेस को एक सीट देने के लिए राज़ी नहीं थी, फिर दो तक बात गई और आखिर में कैसे तीन सीटों को लॉक किया गया, सुनिए 'दिन भर' में,
गन्ना के FRP में क्या घालमेल है?
किसान आंदोलन के बीच केंद्र सरकार ने गन्ने की FRP यानि उचित और लाभकारी मूल्य को 25 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. इससे गन्ने की FRP 340 रुपये प्रति क्विंटल हो जाएगी.पंजाब और हरियाणा के बीच मौजूद शंभु और खनौरी बॉर्डर पर एक 22 साल के युवा किसान की गोली लगने से कल मौत हो गई थी. जिसकी पुष्टि किसान संगठन और पंजाब सरकार तो कर रही है लेकिन हरियाणा पुलिस ने इसे अफ़वाह बताया है. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हरियाणा पुलिस के अधिकारियों पर कार्यवाई करने की बात कही है.
मृत किसान शुभकरण सिंह की मौत का बाद ही किसानों ने दो दिनों के लिए दिल्ली मार्चे के फ़ैसले को स्थगित कर दिया है, इन दो दिनों में आगे की रणनीति बनाई जाएगी और इसमें हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसान संगठन भी जुड़ सकते हैं, इस बाबत लगातार मीटिंग्स हो रही हैं, इनका नतीजा क्या निकल रहा है, सुनिए 'दिन भर' में,
रांची के लिए रेडी है टीम इंडिया?
टीम इंडिया ने राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ रोमांचक जीत के बाद पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की लीड हासिल की, सीरीज का चौथा मुकाबला कल से रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा, इस मैच में अगर टीम इंडिया को जीत हासिल होती है तो टीम को सीरीज में अजेय बढ़त मिल जाएगी. रांची की बात करें तो इस मैदान पर भारत ने दो मुक़ाबले खेले हैं, पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ ड्रॉ रहा था, जबकि दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका को एक पारी और 202 रनों से मेज़बान टीम ने हराया था. उम्मीद है होम टीम अपने इस रिकॉर्ड को बरकरार रखेगी, लेकिन अभी उसके सामने कुछ नई चुनौतियां खड़ी है, इस सीरीज़ में भारत के लिए सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह चौथे मैच में नहीं खेलेंगे, टीम इंडिया अपने उपकप्तान की कमी कैसे पूरी करेगी, सुनिए 'दिन भर' में,

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.





