
दिल्ली में 71 साल का डॉक्टर सेक्सटॉर्शन का शिकार, लड़की ने आधी रात वीडियो कॉल कर वसूले थे 8 लाख, पुलिस के हत्थे चढ़े जालसाज
AajTak
पूर्वी दिल्ली के 71 वर्षीय एक डॉक्टर से साइबर अपराधियों ने कुछ महीने पहले 8 लाख रुपये ऐंठ लिये थे. दरअसल, डॉक्टर को एक वीडियो कॉल आया था. उसके बाद उनकी गंदी वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी जाने लगी थी. इस तरह से जालसाजों ने डॉक्टर से 8 लाख वसूल लिये. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
अनजान नंबर से आया वीडियो कॉल आपको कंगाल कर सकता है. जी हां, दिल्ली के एक 71 साल के बुजुर्ग डॉक्टर के साथ कुछ ऐसा ही हुआ था. वह एक सेक्सटॉर्शन रैकेट के शिकार हो गए थे. साइबर अपराधियों ने डॉक्टर को ब्लैकमेल कर साढ़े आठ लाख रुपये वसूल लिये थे. डॉक्टर की शिकायत पर पूर्वी दिल्ली की पुलिस ने दो आरोपियों को मेवात से गिरफ्तार किया है.
मामले को लेकर पूर्वी दिल्ली की डीसीपी अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि उन्हें बुजुर्ग डॉक्टर की तरफ से शिकायत मिली थी. इस पर साइबर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी. मुझे डॉक्टर ने अपनी शिकायत में लिखा था कि उनके पास एक वीडियो कॉल आया था. जिसे उन्होंने उठा लिया. दूसरी तरफ एक लड़की थी जो अपने कपड़े उतार रही थी. कुछ सेकंड के वीडियो कॉल के बाद ही फोन कट गया.
वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग वायरल करने की दे रहा था धमकी डीसीपी ने बताया कि इसके बाद साइबर ठगों के पास जो वीडियो रिकॉर्डिंग थी. उसे सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर आरोपियों ने डॉक्टर से साढ़े आठ लाख वसूल लिये थे.एफआईआर दर्ज करने के बाद जब पुलिस ने जांच शुरू की तो पुलिस को पता लगा कि इन पैसों को अलग-अलग राज्यों के अलग-अलग बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया गया और यह भी पता लगा कि बैंक अकाउंट को सिर्फ ठगी से हासिल रकम को वसूलने के लिए ही खोला गया था.
गिरोह का पूरा नेटवर्क खंगाल रही है पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने न सिर्फ मनी ट्रेल, बल्कि उन मोबाइल नंबर्स की भी डिटेल निकाली, जिसके जरिए आरोपियों ने ब्लैकमेलिंग के लिए कॉल किया था और जिस नंबर से वीडियो कॉल किया गया था.इसके बाद पुलिस में दोनों आरोपियों की पहचान की और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए आरोपियों के नाम महफूज और आमिर हैं. पुलिस ने आरोपियों के पास से पांच स्मार्ट फोन, दो की पैड फोन, 11 सिम कार्ड बरामद किया है. इनके जरिए वे अपनी ठगी का कारोबार चलाते थे.
कुछ स्टूडेंट ने बताई थी यह तरकीब आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने 5 दिन की रिमांड ली. ताकि, उनके पूरे मॉड्यूल के बारे में पता लगा सके और यह भी पता लगा सके कि उन्होंने अब तक कितने लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाया है. आरोपियों ने यह भी बताया कि इलाके में मौजूद कुछ छात्रों ने सेक्सटार्सन रैकेट के आरोपियों को इस मॉड ऑफ अप्रेंटिस के बारे में बताया था.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




