
दिल्ली में हर दिन पैदा हुए 837 बच्चे, जन्म कम पर मौतें बढ़ीं, घटी बेटियों की गिनती, रिपोर्ट में सामने आया बदलाव
AajTak
दिल्ली सरकार की ताजा वार्षिक रिपोर्ट बताती है कि राजधानी में जन्म दर और सेक्स रेशियो दोनों में गिरावट आई है. जहां 2024 में औसतन रोजाना 837 बच्चों का जन्म दर्ज हुआ, वहीं शिशु और मातृ मृत्यु दर में थोड़ी गिरावट आई है. रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा माताएं 25-29 वर्ष की उम्र में बच्चे पैदा कर रही हैं और सरकारी अस्पताल अब भी प्रसव का सबसे बड़ा केंद्र बने हुए हैं.
दिल्ली सरकार की वार्षिक रिपोर्ट ने राजधानी की आबादी के हालात को लेकर नया डेटा जारी किया है. रिपोर्ट के मुताबिक 2024 में दिल्ली में जन्म दर और सेक्स रेशियो दोनों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि मृत्यु दर में मामूली बढ़ोतरी देखी गई है. रिपोर्ट बताती है कि दिल्ली में 2024 के दौरान सेक्स रेशियो घटकर 920 लड़कियां प्रति 1000 लड़कों पर आ गया है. यह आंकड़ा 2023 में 922 था. यानी राजधानी में लड़कियों का अनुपात लगातार घटता दिख रहा है.
कैसा है जन्म और मृत्यु दर
2024 में दिल्ली की जन्म दर 14 प्रति हजार जनसंख्या रही, जबकि पिछले साल यह 14.66 थी. वहीं मृत्यु दर 2023 के 6.16 से बढ़कर 2024 में 6.37 प्रति हजार हो गई. वहीं, सकारात्मक पहलू यह रहा कि शिशु मृत्यु दर और मातृ मृत्यु दर में हल्की गिरावट दर्ज हुई है. शिशु मृत्यु दर 2023 में 23.61 प्रति हजार जीवित जन्म थी, जो 2024 में घटकर 22.40 हो गई. इसी तरह मातृ मृत्यु दर भी 0.45 से घटकर 0.44 प्रति हजार जीवित जन्म हो गई.
दिल्ली में औसतन रोजाना 837 जन्म
रिपोर्ट में कहा गया कि 2024 के दौरान दिल्ली में कुल 3,06,459 जन्म दर्ज हुए. इसका मतलब है कि औसतन हर दिन करीब 837 बच्चे पैदा हुए. 2023 में यह संख्या 3,15,087 थी. इन जन्मों में 52.06 फीसदी पुरुष, 47.91 फीसदी महिलाएं और 0.03 फीसदी ‘अन्य’ (ट्रांसजेंडर या अस्पष्ट श्रेणी) रहे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










