
दिल्ली में साथ और पंजाब में आमने-सामने - वोटर को ये बात कैसे समझाएंगे राहुल गांधी और केजरीवाल?
AajTak
आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने दिल्ली में चुनावी गठबंधन किया है, लेकिन पंजाब चुनाव में दोनों आमने-सामने होंगे. अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी दिल्ली में तो समझा लेंगे कि बीजेपी को वोट क्यों नहीं देना चाहिये - लेकिन पंजाब के लोगों को एक दूसरे के बारे में क्या कहेंगे?
आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच दिल्ली और चंडीगढ़ के अलावा गोवा, गुजरात और हरियाणा की 46 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ने का समझौता हुआ है. दिल्ली के डिप्टी सीएम रहे मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के एक साल पूरे होने की पूर्व संध्या पर एक प्रेस कांफ्रेंस में ये घोषणा की गई. 26 फरवरी, 2023 को ही सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद ईडी ने भी कस्टडी ले ली थी - और अब भी वो जेल में ही हैं. गिरफ्तारी के एक साल पूरे होने पर दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी के विधायकों ने खड़े होकर सपोर्ट और सैल्यूट किया.
अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी के बीच आखिरकार दिल्ली में 4-3 के फॉर्मूले पर चुनावी समझौता हो ही गया. बाकी सीटों को लेकर कहीं आम आदमी पार्टी तो कहीं कांग्रेस को पीछे हटना पड़ा है. देश भर की कुल 46 सीटों पर हुए समझौते में आम आदमी पार्टी के हिस्से में 7 सीटें आ रही हैं, लेकिन महत्वपूर्ण बात ये है कि इनमें पंजाब की एक भी सीट नहीं है.
चंडीगढ़ की सीट पर कांग्रेस चुनाव लड़ने जा रही है, और गोवा की दोनों सीटों पर भी. गोवा की एक सीट पर अरविंद केजरीवाल ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया था. लेकिन गुजरात की भरूच सीट पर कांग्रेस को आम आदमी पार्टी के दबाव में पीछे हटना पड़ा है. गुजरात में दो और हरियाणा की एक कुरुक्षेत्र सीट कांग्रेस ने गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी को दिया है.
गुजरात की भरूच लोक सभा सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे अहमद पटेल के बेटे फैसल पटेल और बेटी मुमताज पटेल चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन कांग्रेस ने ये सीट आम आदमी पार्टी को दे दी है. अव्वल तो बीते चार दशक से भरूच सीट पर बीजेपी का ही कब्जा रहा है, लेकिन कांग्रेस के व्यवहार से मुमताज पटेल खासी नाराज है, और उनका कहना है कि वो अपने पिता की 45 साल की विरासत को यूं ही नहीं जाने देंगी.
दिल्ली और पंजाब में जिस तरह अलग अलग तरीके से चुनाव लड़ने का समझौता हुआ है, कांग्रेस के लिए ये कोई नया प्रयोग नहीं है. कांग्रेस और लेफ्ट केरल और पश्चिम बंगाल में ऐसे प्रयोग करते रहे हैं, लेकिन दिल्ली और पंजाब के पिछले विधानसभा चुनावों को देखें तो समझौते के साथ आगे बढ़ना काफी मुश्किल लगता है - और ये बात दोनों ही राजनीतिक दलों पर लागू होती है.
दिल्ली में दोस्त, पंजाब में दुश्मन

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.



