
दिल्ली में शराब की 250 से ज्यादा दुकानों पर लगा ताला, जानिए क्यों?
AajTak
दिल्ली में अगले कुछ दिनों में शराब खरीदने में दिक्कत आ सकती है. राज्य सरकार की नई आबकारी नीति के कारण दिल्ली में एक अक्टूबर से निजी दुकानों पर ताला लग रहा है. ऐसा क्यों हो रहा है और आगे क्या होगा, जानिए...
Delhi Liquor Shortage: देश की राजधानी दिल्ली में आने वाले कुछ दिनों में आपको शराब खरीदने में काफी मुश्किल हो सकती है. 1 अक्टूबर से दिल्ली में करीब ढाई सौ शराब की दुकानों पर ताला लग रहा है, अगले करीब डेढ़ महीने के लिए किसी प्राइवेट शराब की दुकान से कोई खरीदारी भी नहीं हो सकेगी. दिल्ली में आई नई आबकारी नीति की वजह से ये सब हो रहा है, लेकिन अभी के लिए लोगों को काफी परेशानी हो रही है. दिल्ली सरकार द्वारा लाई गई नई आबकारी नीति के मुताबिक, दिल्ली के सभी 850 शराब की दुकानों को प्राइवेट फर्म के हाथ में दिया गया है. इनमें ढाई सौ से अधिक अभी भी प्राइवेट ठेके ही हैं. नए लाइसेंस के तहत 17 नवंबर से शराब की बिक्री शुरू होगी. करीब डेढ़ महीने तक रहेगी दिक्कत ऐसे में अभी जो निजी दुकानें हैं वहां पर एक अक्टूबर से शराब नहीं मिलेगी. यानी 1 अक्टूबर से 16 नवंबर तक दिल्ली वालों को सिर्फ सरकारी शराब की दुकानों से ही शराब खरीदनी होगी. 17 नवंबर से ये सरकारी दुकानें भी बंद होंगी, क्योंकि तब नई नीति के तहत प्राइवेट फर्म के हाथ में सबकुछ आ चुका होगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











