
दिल्ली में वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में पहुंची, प्रदूषण का स्तर बढ़ा
AajTak
दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति रविवार को 'बेहद खराब' श्रेणी में पहुंच गई है. राष्ट्रीय राजधानी में सुबह से ही घना स्मॉग छाया हुआ है, जिससे सांस लेने में दिक्कत हो रही है. विशेषज्ञों के अनुसार, हवा की धीमी गति प्रदूषण के स्तर को बढ़ा रही है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











