
दिल्ली में लगातार तीसरे दिन कोरोना के 400 से ज्यादा केस, 3 लोगों ने तोड़ा दम
AajTak
पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के केस बढ़ने लगे हैं. यही नहीं रिकवरी दर में भी गिरावट देखने को मिली. ऐसे में सरकार ने लोगों से कोरोना गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करने के लिए कहा है.
देश की राजधानी दिल्ली में लगातार तीसरे दिन कोरोना के 400 से ज्यादा केस सामने आए. दिल्ली में सक्रिय मरीजों की संख्या 2207 हो गई. 19 जनवरी के बाद से सक्रिय मरीजों की ये सबसे बड़ी संख्या है. 19 जनवरी को 2334 सक्रिय मरीज थे. दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 419 नए कोरोना केस आए, इस तरह राजधानी में कोरोना मरीजों का कुल आंकड़ा 6,43,289 पर पहुंच गया. 24 घंटे में कोरोना से 3 लोगों की मौत भी हुई, इस तरह मौत का कुल आंकड़ा 10,939 पर पहुंच गया.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












