
दिल्ली में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पड़ोसी युवकों पर शक
AajTak
उत्तरी जिले के नरेला इलाके में बुधवार की देर रात युवक पर चाकू से हमला किया गया. इस हमले में घायल हुए शख्स की इलाज के दौरान मौत हो गई है. इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच में जुटी है.
दिल्ली के नरेला इलाके में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई. उसकी पड़ोसी युवकों के साथ अनबन चल रही थी. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि उसी की वजह से इस वारदात को अंजाम दिया गया है.
उत्तरी जिले के नरेला इलाके में बुधवार की देर रात युवक पर चाकू से हमला किया गया. इस हमले में घायल हुए शख्स की इलाज के दौरान मौत हो गई है. मृतक की पहचान 24 वर्षीय राहुल उर्फ डमरू के रूप में की गई है. इस मामले में नरेला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच में जुटी है.
बीते महीने ही हुई थी युवक की हत्या
बीते महीने ही दिल्ली में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी. दो युवकों ने सरेआम बीच सड़क युवक को चाकू से गोद दिया था. एम्स में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई थी. जब युवक को चाकू से गोदा जा रहा था, तब किसी ने घटना का वीडियो बना लिया था. घटना सामने आने के बाद पुलिस ने हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया था. सामने आया कि पुरानी दुश्मनी के चलते हत्याकांड को अंजाम दिया गया.
पुरानी दुश्मनी में की थी आशीष की हत्या
मामले पर जानकारी देते हुए दिल्ली कैंट पुलिस थाना के एसएचओ ने बताया कि आरोपियों से हुई पूछताछ में सामने आया कि 23 जून को ही इन लोगों ने आशीष की हत्या की प्लानिंग कर ली थी. इन लोगों ने आशीष को शराब पीने के बहाने से घर से बाहर बुलाया था. इसके बाद बारात घर के पास आशीष की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी. दोनों ने कहा कि उनकी आशीष से पुरानी दुश्मनी चल रही थी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











