
दिल्ली में बढ़ रहा संक्रमण, लेकिन 40 प्राइवेट अस्पतालों में एक भी कोरोना मरीज एडमिट नहीं
AajTak
दिल्ली में कोरोना के मामलों में बड़ी उछाल के साथ ही अस्पतालों में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीज़ों की संख्या भी बढ़ रही है. लेकिन दिल्ली के लगभग 40 ऐसे प्राइवेट अस्पताल भी हैं जहां एक भी कोरोना मरीज़ भर्ती नहीं है और इन अस्पतालों में कोरोना मरीज़ों के लिए आरक्षित सभी बेड्स खाली हैं.
दिल्ली में कोरोना के मामलों में बड़ी उछाल के साथ ही अस्पतालों में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीज़ों की संख्या भी बढ़ रही है. लेकिन दिल्ली के लगभग 40 ऐसे प्राइवेट अस्पताल भी हैं जहां एक भी कोरोना मरीज़ भर्ती नहीं है और इन अस्पतालों में कोरोना मरीज़ों के लिए आरक्षित सभी बेड्स खाली हैं. दिल्ली सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली के सभी अस्पतालों में 1 मार्च को भर्ती कोरोना मरीज़ों की संख्या 439 थी. वहीं दिल्ली कोरोना ऐप पर नज़र डालें तो 28 मार्च को शाम 5 बजे, अस्पतालों में भर्ती मरीज़ों की संख्या ढाई गुना बढ़कर 1348 तक पहुंच गी है. आंकड़ों का आकलन करें तो सिर्फ मार्च के महीने में अस्पतालों में 909 मरीज़ों का इज़ाफा हुआ है.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











