
दिल्ली में प्रदूषण मॉनिटरिंग स्टेशन ठप, सुप्रीम कोर्ट ने CAQM और CPCB से मांगी रिपोर्ट
AajTak
दिल्ली में वायु गुणवत्ता की निगरानी के कई स्टेशन बंद होने की खबर पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है. कोर्ट ने CAQM और CPCB से पूछा कि जब मॉनिटरिंग सिस्टम काम नहीं कर रहे, तो GRAP कैसे लागू होगा. मुख्य न्यायाधीश ने दोनों एजेंसियों से प्रदूषण रोकथाम पर डिटेल रिपोर्ट पेश करने को कहा है.
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को गंभीर चिंता जताई. कोर्ट को जानकारी दी गई है कि शहर के कई एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन (AQMS) काम नहीं कर रहे हैं. अदालत ने इस पर कमिशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) और (सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) से डिटेल रिपोर्ट तलब की है कि वायु प्रदूषण के बिगड़ने से पहले कौन-कौन से ठोस कदम उठाए जा रहे हैं.
सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील ने अदालत को बताया कि "न्यूज रिपोर्ट्स में लगातार कहा जा रहा है कि दिल्ली के कई मॉनिटरिंग स्टेशन बंद पड़े हैं. अगर ये स्टेशन काम नहीं कर रहे, तो यह कैसे पता चलेगा कि कब GRAP लागू करना है?"
यह भी पढ़ें: जैसे-जैसे दिल्ली की ओर बढ़ा, हालत बिगड़ती गई... फॉरेनर ने बताया प्रदूषण का हाल
वकील ने कहा, "अगर दिवाली के दौरान सिर्फ 37 में से 9 स्टेशन ही काम कर रहे थे, तो प्रदूषण के स्तर की सटीक जानकारी कैसे मिली?" उन्होंने अदालत से अपील की कि प्रदूषण रोकथाम के लिए समय रहते कदम उठाए जाएं.
सीजेआई ने CAQM और CPCB से मांगी रिपोर्ट
मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने कहा कि "CAQM और CPCB यह बताएं कि प्रदूषण के गंभीर स्तर तक पहुंचने से पहले कौन-से कदम उठाए जा रहे हैं. यह भी स्पष्ट करें कि निगरानी स्टेशन सुचारू रूप से काम कर रहे हैं या नहीं."

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











