
दिल्ली में पॉल्यूशन के बीच गलती से भी पुरानी गाड़ी लेकर मत चलना, पिछले 24 घंटे में 2200 लोगों का कटा चालान, 20 हजार तक जुर्माना
AajTak
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में 6,757 वाहनों को रोका गया और 2,216 वाहनों का चालान किया गया. इनमें से 1,024 वाहनों के पास प्रदूषण नियंत्रण (पीयूसी) नहीं होने की वजह से, 217 चालान बीएस-III वाहनों और 975 चालान बीएस-IV वाहनों के काटे गए.
दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए पुलिस भी एक्टिव मोड में आ गई है. दिल्ली पुलिस ने ढ़ते प्रदूषण और वायु गुणवत्ता के बिगड़ते स्तर के मद्देनजर रविवार को 2200 लोगों के चालान काटे. मोटर वाहन अधिनियम के तहत दिल्ली में गैर-जरूरी सामग्री ले जाने वाले पुराने डीजल-पेट्रोल वाहनों और ट्रक को चलाने पर 20,000 रुपये का चालान है.
GRAP IV के तहत, दिल्ली में अन्य राज्यों से सिर्फ सीएनजी, इलेक्ट्रिक और बीएस VI-वाहनों को दिल्ली में प्रवेश की अनुमति दी गई है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में 6,757 वाहनों को रोका गया और 2,216 वाहनों का चालान किया गया. इनमें से 1,024 वाहनों के पास प्रदूषण नियंत्रण (पीयूसी) नहीं होने की वजह से, 217 चालान बीएस-III वाहनों और 975 चालान बीएस-IV वाहनों के काटे गए.
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, केवल आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को छूट दी गई है. वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के आदेश के अनुसार, आवश्यक सेवाओं में शामिल नहीं होने वाले सभी मध्यम और भारी माल वाहनों पर भी राजधानी में प्रतिबंध लगा दिया गया है.
अक्टूबर में काटे गए थे इतने चालान
अक्टूबर में, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बिना पीयूसीसी वाले 17,989 वाहनों के चालान काटे थे. जबकि बिना ढके रेत/धूल ले जाने वाले 58 ट्रकों के चालान, पुराने डीजल/पेट्रोल वाहनों (15/10 वर्ष से अधिक) के 31 चालान काटे थे.
दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











