
दिल्ली में पारा 45 डिग्री के पार, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट... जानें- कब मिलेगी भीषण गर्मी से राहत
AajTak
IMD के अनुसार 12 जून तक दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी. हालांकि, 13 जून की रात से राहत की उम्मीद जताई गई है, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हल्की बारिश की संभावना है.
राजधानी दिल्ली इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है. भीषण गर्मी से लोगों के पसीने छूट रहे हैं. वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गर्मी का रेड अलर्ट जारी कर दिया है. कई इलाकों में तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
IMD के अनुसार 12 जून तक दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी. हालांकि, 13 जून की रात से राहत की उम्मीद जताई गई है, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हल्की बारिश की संभावना है. इसके बाद 14 जून से तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक दिल्ली के सफदरजंग में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आयानगर में 45.5 डिग्री तक तापमान पहुंच गया. मौसम विभाग के दोपहर 2 बजे जारी बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी और तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. भीषण गर्मी के साथ ही राजधानी में हवा में नमी की मात्रा सुबह के समय 39 प्रतिशत रही. वहीं, दक्षिण-पश्चिमी शुष्क हवाओं के कारण गर्मी और ज्यादा असहनीय हो गई है.
क्या होता है रेड अलर्ट? अगर मौसम विभाग की ओर से रेड अलर्ट जारी किया है तो इसका मतलब है कि स्थिति बेहद गंभीर है और लोगों को हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए सावधानी बरतने, अधिक से अधिक पानी पीने और बाहर निकलने से बचने की सलाह दी जाती है. बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है.
इन राज्यों में भी गर्मी का रेड अलर्ट आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी अगले 3–4 दिन तक जारी रहेगी. इन राज्यों में भी रेड अलर्ट जारी है.
दिल्ली में 13 जून से ऑरेंज अलर्ट दिल्ली-एनसीआर में 11 और 12 जून को रेड अलर्ट रहेगा, जबकि 13 जून से ऑरेंज अलर्ट लागू किया जाएगा. 13 जून की रात से हल्की बारिश और तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान की संभावना है, जिससे थोड़ी राहत मिल सकती है. इस बीच दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 225 तक पहुंच गया है, जो खराब श्रेणी में आता है. 12 और 13 जून को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










