
दिल्ली में पटाखों पर बैन! कारोबार से लेकर रोजगार तक, सब पर पड़ेगी मार
AajTak
Ban on firecrackers in Delhi दिल्ली में इस साल भी पटाखों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. सरकार के इस कदम से पटाखों के व्यापारी काफी परेशान हैं क्योंकि, त्योहारों का सीजन (Diwali) ही उनके लिए कारोबार में काफी फायदे वाला होता है.
देश की राजधानी दिल्ली में पिछले साल की तरह इस साल भी पटाखों के इस्तेमाल पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है. कोरोना महामारी अभी खत्म नहीं हुई है और तीसरी लहर का डर लोगों में कायम है. ऐसे हालात को देखते हुए, दिल्ली प्रदूषण कंट्रोल कमेटी ने अपने बयान में कहा है कि पटाखों की खरीद-बिक्री और भंडारण के साथ पटाखे फोड़ने पर पूरी तरह से 1 जनवरी 2022 तक प्रतिबंध लगाने का आदेश है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











