
दिल्ली में पकड़ा गया दून स्कूल का पासआउट, मां के साथ मिलकर चुराता था बाइक
AajTak
थाना सुल्तानपुरी प्रभारी के मुताबिक, सी-ब्लॉक सुल्तानपुरी निवासी ऋषभ (29) और उसकी उसकी सौतेली मां प्रीति को गिरफ्तार किया है. दोनों के पास से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है. सुल्तापुरी बस स्टैंड से मुखबिर की सूचना के आधार पर दोनों को धरा गया. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ऋषभ ने बताया कि, उसे रईसों की जिंदगी जीने की आदत है.
दिल्ली पुलिस ने मां-बेटे की जोड़ी को गिरफ्तार किया है. दोनों मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे. दोनों को दिल्ली के सुल्तानपुरी बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया है. पकड़े गए युवक ने पुलिस को बताया है वो दून स्कूल से पढ़ा है. रईसों की जिंदगी जीने के लिए अपनी मां के साथ मिलकर चोरी और लूट किया करता था. पुलिस ने दोनों से चोरी का सामान भी बरामद किया है.
थाना सुल्तानपुरी प्रभारी के मुताबिक, सी-ब्लॉक सुल्तानपुरी निवासी ऋषभ (29) और उसकी उसकी सौतेली मां प्रीति को गिरफ्तार किया है. दोनों के पास से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है. सुल्तापुरी बस स्टैंड से मुखबिर की सूचना के आधार पर दोनों को धरा गया. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ऋषभ ने बताया कि, उसे रईसों की जिंदगी जीने की आदत है. अपनी जरुरतों को पूरा करने के लिए वो अपनी सौतेली मां के साथ मिलकर चोरी किया करता था. उसने पुलिस को बताया कि वो देहरादून के दून स्कूल से पढ़ा है. उसे नशे करना की आदत है. पिता से पैसे नहीं मिलते हैं इसलिए अपनी जरुरतों को पूरा करने के लिए वह चोरी करता था.
इतना सामान हुआ बरामद
ऋषभ और उसकी सौतेली मां से पुलिस ने 6 मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं. चोरी किए गए मोबाइल फोन की IMEI की जांच की गई तो मोबाइल सुल्तानपुरी इलाके से ही चोरी होना पाए गए. वहीं ऋषभ से मिली बाइक राजा पार्क क्षेत्र से चोरी हुई थी. दोनों से की गई कड़ी पूछताछ में चोरी के 23 मामले सुलझाने में पुलिस को सफलता मिली है. ऋषभ ने पुलिस को यह भी बताया कि वे दूसरे चोरों से चोरी का सामान खरीदते था जिसमें मोबाइल, बाइक सहित दूसरा सामान शामिल था.
चोरी को अंजाम देने के लिए देते थे बाइक
ऋषभ ने पुलिस को बताया कि, वह कई चोरों और लुटेरों को जानता है. इसलिए उसके पास मौजूद चोरी की बाइकों को उन चोरों को दे देता था. जिससे दूसरे चोर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे. इस तरह से भी उसे पैसे मिलते थे. पुलिस के मुताबिक ऋषभ की मां प्रीति को भी रईसों वाली जिंदगी जीने की आदत है इसलिए वो भी ऋषभ का साथ चोरी करने में देने लगी.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.





