
दिल्ली में दिवाली मना रहे परिवार पर गोलीबारी, दो की मौत, एक बच्चा भी घायल
AajTak
दिल्ली के शाहदरा में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत और एक बच्चा घायल हो गया. दिवाली मना रहे परिवार पर अज्ञात हमलावरों ने हमला किया था. पुलिस इसे निजी दुश्मनी का मामला मान रही है.
दिल्ली के शाहदरा इलाके के फर्श बाजार में गुरुवार रात को हुई गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक 10 वर्षीय बच्चा घायल हो गया. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 40 वर्षीय आकाश शर्मा उर्फ छोटू और उनके 16 वर्षीय भतीजे ऋषभ शर्मा को गोलियों से निशाना बनाया गया था. इस बीच, आकाश के 10 वर्षीय बेटे, कृष शर्मा को भी गोली लग गई.
यह घटना उस समय हुई जब सभी अपने घर के बाहर दिवाली मना रहे थे, और दो हथियारबंद लोगों ने रात 8 बजे के आसपास उन पर हमला किया. पुलिस को इस घटना की जानकारी रात करीब 8:30 बजे मिली, जिसके बाद एक पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची. मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम को जगह-जगह खून बिखरा मिला.
यह भी पढ़ें: Bihar Crime: बेगूसराय के PP ज्वेलर्स में दिनदहाड़े 40 लाख की लूट, गोलीबारी में दो बदमाश घायल
पहले छुए पैर, फिर चलाई गोली
चश्मदीद गवाहों ने बताया कि हमलावरों ने हमला करने से पहले आकाश शर्मा के पैर छुए. इस गोलीबारी में आकाश का बेटा कृष और भतीजा ऋषभ, जो पास में खड़े थे, भी घायल हो गए. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आकाश और ऋषभ को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, जबकि कृष का अभी इलाज चल रहा है.
आपसी दुश्मनी का मामला मान रही पुलिस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











