
दिल्ली में दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, टिकट में धोखाधड़ी का आरोप
AajTak
दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट हुआ जहाँ 60 हजार लोग शामिल हुए. हालाँकि, कई फैंस स्टेडियम में प्रवेश नहीं कर पाए जिससे उनका दिल टूट गया. मेरठ के आकाश जैसे कुछ फैंस ने ऑनलाइन टिकट में धोखाधड़ी के आरोप लगाए. उनका कहना है कि वे घोटालेबाजों के शिकार हो गए जिन्होंने उन्हें 10 हजार रुपये देकर नकली टिकट बेचा.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











