
दिल्ली में झुलसा देने वाला जून! टूटा 15 साल का रिकॉर्ड, जानें कब मिलेगी भीषण गर्मी से राहत
AajTak
मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल जून सामान्य से ज्यादा गर्म रहा है. पिछले एक दशक में इस महीने में सबसे अधिक 47 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है, जो कि एक रिकॉर्ड है क्योंकि पिछले 15 सालों में जून कभी भी इतना गर्मी नहीं रहा है.
जून का महीना आधा बीत चुका है, लेकिन दिल्ली में गर्मी और हीटवेव का सितम थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. गर्मी का आलम ये हैं कि दिन के साथ रातें भी सामान्य से ज्यादा गर्म बनी हुई हैं. मौसम विभाग की मानें तो इस साल जून असामान्य रूप से गर्म रहा है. पिछले एक दशक में इस महीने में सबसे अधिक 47 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है, जो कि एक रिकॉर्ड है क्योंकि पिछले 15 सालों में जून कभी भी इतना गर्मी नहीं रहा है.
इससे पहले साल 2023 में जून का उच्चतम तापमान 41.8°C था. वहीं साल 2022 में 44.2°C और 2021 में 43°C था. इसके अलावा साल 2019 में, जो काफी गर्म साल था, उच्चतम तापमान 45.6°C दर्ज किया गया था. हालांकि, इस साल जून में अब तक सबसे उच्चतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जिसने 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया. दिल्ली में टूटा गर्मी का 15 साल का रिकॉर्ड भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, 1 जून को दिल्ली सफदरजंग में अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस था, जबकि उस तारीख का सामान्य अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस था. यह सिलसिला जारी रहा और अधिकतम तापमान लगातार सामान्य स्तर से ऊपर बना रहा. वहीं 13 जून तक तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जो सामान्य तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस से काफी अधिक है. कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट इस साल जून के महीने में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से काफी अधिक रहा है. आमतौर पर साल के इस समय में न्यूनतम तापमान 28°C के आसपास रहता है. हालांकि, इस साल जून में न्यूनतम तापमान औसत से अधिक दर्ज किया गया है. वहीं 16 जून को न्यूनतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था, जो सामान्य तापमान से काफी ऊपर था. रात के तापमान में लगातार हो रही यह बढ़ोत्तरी चिंताजनक है. जून 2024 की रिकॉर्ड तोड़ गर्मी इस बात का स्पष्ट संकेत है कि जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग की वजह से इस साल भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है. गर्मी से कब मिलेगी राहत मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज हीटवेव का दौर जारी रहेगा. हालांकि, कल यानी 19 जून से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से दिल्ली का मौसम बदल सकता है और तेज हवा व गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का क्या है हाल, देखें खास कवरेजआखिर इस साल क्यों पड़ रही इतनी गर्मी इस साल गर्मी बढ़ने का मुख्य कारण ग्लोबल क्लाइमेट चेंज है. ग्लोबल वार्मिंग की वजह से भारत में इस साल रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है. इसके अलावा अल-नीनो की स्थिति भी तेज गर्मी पड़ने के लिए जिम्मेदार है. इतनी भीषण गर्मी की वजह से महासागर के तापमान में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है, जिससे दुनियाभर का मौसम प्रभावित हो रहा है.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.



