
दिल्ली में चुनावी माहौल के बीच कार से मिले 47 लाख रुपये, सोर्स का पता लगाने में जुटी पुलिस
AajTak
दिल्ली के संगम विहार इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 47 लाख रुपये कैश जब्त किए हैं. यह रकम एक कार से बरामद की गई है, जिसे रूटीन चेकिंग के दौरान रोका गया था. कार ड्राइवर खुद को कबाड़ कारोबारी बता रहा था, वह कैश के बारे में कोई लीगल दस्तावेज नहीं दे सका. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
दिल्ली के संगम विहार इलाके में पुलिस ने एक कार से 47 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं. यह रकम स्टैटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) ने रूटीन चेकिंग के दौरान जब्त की. पुलिस का कहना है कि जब कार ड्राइवर से कैश के बारे में पूछताछ की गई तो वह कोई जवाब नहीं दे सकात. इसके बाद कैश जब्त कर लिया गया.
एजेंसी के अनुसार, यह मामला साउथ दिल्ली के संगम विहार इलाके का है. यहां स्टैटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) टीम रूटीन चेकिंग कर रही थी. इस दौरान टीम ने एक कार को रोका. यह कार 24 वर्षीय वसीम मलिक चला रहा था, जो संगम विहार का रहने वाला है. उसने टीम को बताया कि वह स्क्रैप डीलर है. जब टीम ने कार की तलाशी ली तो उसमें से 47 लाख रुपये कैश बरामद हुए.
यह भी पढ़ें: MP: लोकायुक्त के छापे और इनकम टैक्स रेड का 'काला बैग' कनेक्शन? क्या घर में मिली चांदी और कार से मिला सोना एक ही शख्स का?
जब पुलिस ने वसीम से पूछताछ की तो वह कैश के सोर्स के बारे में कोई ठोस दस्तावेज या जानकारी नहीं दे सका. इसके बाद अधिकारियों ने कैश जब्त कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी.
अधिकारियों ने बताया कि कैश का सोर्स पता लगाने के लिए जांच पड़ताल की जा रही है. प्राथमिक जांच में वसीम मलिक ने कहा है कि वह स्क्रैप डीलर है, लेकिन इतना अमाउंट उसके पास होना और कोई वैध दस्तावेजों का न होना सवाल खड़े कर रहा है.
बता दें कि दिल्ली में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां कैश और अन्य गतिविधियों पर निगरानी को लेकर सख्ती बरत रही हैं. फिलहाल पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि कैश किस मकसद से ले जाया जा रहा था.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












