
दिल्ली में घंटों की बारिश के बाद सड़कों से गायब कैसे हो गया पानी? क्या थी CM रेखा गुप्ता की स्ट्रैटेजी
AajTak
दिल्ली में बारिश के बाद विशेष रूप से 32 चुनिंदा प्वॉइंट्स पर भारी जलभराव होता है. अंडरपास में पानी भर जाता है और जिन रास्तों पर भारी ट्रैफिक होता है, वहां पानी भरने से लोग घंटों जाम से जूझते हैं. लेकिन गुरुवार को जब दिल्ली वाले अपने दफ्तरों के लिए निकले तो उन्हें आईटीओ, मिंटो ब्रिज, जखीरा और आजाद मार्केट जैसे मेन पॉइंट्स पर ना तो वॉटर लॉगिंग देखने को मिली और ना ही ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ा. लेकिन ऐसा कैसे हुआ?
राजधानी दिल्ली में थोड़ी सी बारिश में पानी से लबालब भरी सड़कों के दृश्य दिखना आम बात है. लेकिन गुरुवार को दिल्ली में दिनभर बारिश हुई. सुबह जब लोग दफ्तरों के लिए घर से बाहर निकले तो उन्हें लगा कि जलमग्न सड़कों और ट्रैफिक से उनका सामना होगा. लेकिन इस बार ऐसा नहीं था.
दिल्ली में बारिश के बाद विशेष रूप से 32 चुनिंदा प्वॉइंट्स पर भारी जलभराव होता है. अंडरपास में पानी भर जाता है और जिन रास्तों पर भारी ट्रैफिक होता है, वहां पानी भरने से लोग घंटों जाम से जूझते हैं. लेकिन गुरुवार को जब दिल्ली वाले अपने दफ्तरों के लिए निकले तो उन्हें आईटीओ, मिंटो ब्रिज, जखीरा और आजाद मार्केट जैसे मेन पॉइंट्स पर ना तो वॉटर लॉगिंग देखने को मिली और ना ही ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ा. लेकिन ऐसा कैसे हुआ?
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मॉनसून आने से पहले ही अधिकारियों के साथ बैठक की थी और खुद उन लोकेशंस का दौरा किया था, जहां बारिश के दिनों में जलभराव अधिक होता है. सीएम गुप्ता ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वह जलभराव की स्थिति को लेकर गंभीर रहे. इसके अलावा सरकार ने दिल्ली के बड़े नालों की सफाई का काम तेजी से किया लेकिन छोटे नालों का ड्रेन सिस्टम बेहतर न होने के चलते पहली बारिश मे दिल्ली में जलभराव हुआ. लेकिन तस्वीर सामने आने के बाद रेखा गुप्ता सरकार ने अधिकारियों को निर्देश दिए. इस दौरान दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा भी सड़कों पर नजर आए और सरकार की तरफ से दिल्ली के उन तमाम 32 पॉइंट्स को मॉनिटर किया गया और उन पर बड़े-बड़े वाटर पंप लगाए गए. सड़कों पर भरे पानी को बड़े नालो में शिफ्ट किया गया.
बता दें कि दिल्ली में पहली बार ऐसी स्थिति को लेकर वॉर रूम तैयार किया. रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्ली में वॉटर लॉगिंग ना हो इसके लिए वॉर रूम भी तैयार किया गया, जहां दिल्ली के अलग-अलग पॉइंट्स की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से रखी जा रही है. इसके अलावा सोशल मीडिया के जरिए भी उन कॉलोनी में भी सरकार की नजर रखी गई, जहां लोग वॉटर लॉगिंग से जूझते हैं.
आईटीओ पर पानी क्यों नहीं भरा? सबसे बड़ी गनीमत रही कि आईटीओ चौक जहां सबसे ज्यादा ट्रैफिक रहता है सरकार की तरफ से दोनों तरफ आईटीओ से लुटियंस जोन की तरफ जाने वाले रास्ते पर और आईटीओ से राजघाट जाने वाले रास्ते पर वाटर पंप लगाए गए हैं. इन 6 महीने में रेखा गुप्ता सरकार ने आईटीओ पर नए नाले का निर्माण किया जिसके कारण आईटीओ पर वाटर लॉगिंग इस बार नजर नहीं आई.
दिल्ली में भारी बारिश के चलते रेखा गुप्ता सरकार ने कई बार अधिकारियों की बैठक की. इस बैठक में पीडब्ल्यूडी और एमसीडी के तमाम कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि जिन इलाकों में वॉटर लॉगिंग होती है. वहां पर सफाई कर्मचारी तुरंत साफ-सफाई करें. यही वजह थी कि दिल्ली की बड़ी-बड़ी सड़कों पर पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी नजर आए. ऐसा नहीं है दिल्ली के किसी भी इलाके में पानी नहीं भरा, जहां पानी भरा वो भी महज आधे घंटे मे निकल गया.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






