
'दिल्ली में क्राइम घटा', पुलिस ने जारी किया जनवरी का डेटा, AAP ने लगाए थे आरोप
AajTak
कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर आम आदमी पार्टी के लगातार हमलों के बाद दिल्ली पुलिस ने सोमवार को दिल्ली में क्राइम का डेटा जारी किया है. दिल्ली पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2023 और जनवरी 2024 की तुलना में जनवरी 2025 के महीने में दिल्ली में जघन्य अपराधों में गिरावट आई है.
आम आदमी पार्टी की ओर से पिछले कुछ दिनों से दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं. इस बीच दिल्ली पुलिस ने जनवरी महीने में अपराध के आंकड़े जारी किए हैं. पुलिस के डेटा के मुताबिक पिछले दो साल की तुलना में जनवरी 2025 में अपराध में गिरावट आई है.
कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर आम आदमी पार्टी के लगातार हमलों के बाद दिल्ली पुलिस ने सोमवार को दिल्ली में क्राइम का डेटा जारी किया है. दिल्ली पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2023 और जनवरी 2024 की तुलना में जनवरी 2025 के महीने में दिल्ली में जघन्य अपराधों में गिरावट आई है.
दिल्ली पुलिस पर हमलावर केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल AAP कार्यकर्ताओं पर हमले को लेकर दिल्ली पुलिस, बीजेपी और चुनाव आयोग पर हमलावर हैं. EC पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है. ऐसा लगता है कि चुनाव आयोग का कोई अस्तित्व ही नहीं है. AAP कार्यकर्ताओं और लोगों पर खुलेआम हमला हुआ और दिल्ली पुलिस मूकदर्शक बनी रही.
'वह कौन गुंडा है जिसके सामने थरथराती है दिल्ली पुलिस'

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









