
दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान ने सिद्धू को मनाया तो कैप्टन अमरिंदर ने पंजाब में विधायकों को लंच पर बुलाया
AajTak
लंच डिप्लोमेसी के तहत कैप्टन अमरिंदर सिंह ये आंकलन करने की कोशिश कर रहे हैं कि अगर नवजोत सिंह सिद्धू को कोई बड़ी जिम्मेदारी कांग्रेस आलाकमान के द्वारा दी जाती है तो ऐसे में उनके हक में कौन-कौन नेता खड़े हो सकते हैं.
एक तरफ दिल्ली में नवजोत सिंह सिद्धू पार्टी के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं तो दूसरी तरफ चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी बैठकों का दौर शुरू कर दिया है. इस कड़ी में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को अपने समर्थक नेताओं और विधायकों को फॉर्म हाउस पर लंच के लिए बुलाया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











