
दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा झटका, MCD चुनाव में जीतने वाले दो पार्षद AAP में शामिल
AajTak
दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे आने के तीसरे दिन ही कांग्रेस को सबसे बड़ा झटका लगा है. शुक्रवार को कांग्रेस के 2 पार्षदों ने पार्टी छोड़ दी और आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली है.
दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे आने के तीसरे दिन ही कांग्रेस को सबसे बड़ा झटका लगा है. शुक्रवार को कांग्रेस के 2 पार्षदों ने पार्टी छोड़ दी और आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली है. कांग्रेस के मुस्तफाबाद से चुनाव लड़ चुके दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष अली मेंहदी AAP में शामिल हुए हैं. इसके अलावा, बृजपुरी वार्ड से नाजिया खातून भी आप में शामिल हुई हैं. AAP के नगर निगम प्रभारी दुर्गेश पाठक ने दोनों कांग्रेस पार्षदों को पार्टी जॉइन करवाई है.
बता दें कि आम आदमी पार्टी ने एमसीडी का चुनाव जीता है. AAP ने 250 में से 134 सीटों पर जीत हासिल की है. जबि बीजेपी को 104 वार्डों में जीत मिली है. कांग्रेस ने 9 सीटें जीती थीं. अब उसके दो पार्षदों ने साथ छोड़ दिया है. ऐसे में एमसीडी में कांग्रेस के 7 पार्षद ही रह जाएंगे.

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










