
दिल्ली में कम हुए कोरोना के मामले, लेकिन अभी भी भरे हैं ICU बेड
AajTak
दिल्ली में कोविड मामलों की संख्या में काफी कमी आई है. बेड ऑक्यूपेंसी भी बड़ी संख्या में कम हुई है, लेकिन अभी भी विभिन्न अस्पतालों में बड़ी संख्या में आईसीयू बेड भरे हुए हैं.
दिल्ली में कोरोना के केस लगातार घट रहे हैं. कल सिर्फ 487 नए केस दर्ज किए गए. कुल 80 हजार से ज्यादा टेस्ट किए गए और इस तरह संक्रमण की दर सिर्फ 0.61 फीसदी रही. हालांकि मौतों की तादाद अभी भी चिंता की बात है. कल ही कोरोना से 45 लोगों की मौत हो गई. दिल्ली में अब एक्टिव केस 8 हजार 748 बचे हैं. चूंकि दिल्ली में कोविड मामलों की संख्या में काफी कमी आई है. बेड ऑक्यूपेंसी भी बड़ी संख्या में कम हुई है, लेकिन अभी भी विभिन्न अस्पतालों में बड़ी संख्या में आईसीयू बेड भरे हुए हैं, जबकि पिछले 3 हफ्तों में गैर-आईसीयू बेड ऑक्यूपेंसी में 90% से अधिक की गिरावट आई है, वहीं आईसीयू में केवल 60% की कमी आई हैMore Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












