
दिल्ली में ऑटो वालों ने यात्री को लूटा, मोबाइल फोन, बैग और 5000 कैश लेकर भागे
AajTak
लुटेरों ने यात्री का मोबाइल फोन, एक बैग और 5,000 रुपये नकद लूट लिए और फिर उसे गीता कॉलोनी के पास यमुना ब्रिज के पास छोड़ दिया.
दिल्ली पुलिस ने एक यात्री को लूटने के आरोप में दो ऑटो-रिक्शा चालकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि घटना 10 और 11 जनवरी की रात को हुई, जब गाजियाबाद के कौशांबी बस स्टैंड से इंद्रलोक जा रहे शिव बक्श (21) को ऑटो चालक और उसके साथी ने जबरन पकड़ लिया और लूट लिया.
मोबाइल फोन, एक बैग और 5,000 रुपये नकद लूटे पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) प्रशांत गौतम ने बताया, 'लुटेरों ने उसका मोबाइल फोन, एक बैग और 5,000 रुपये नकद लूट लिए और फिर उसे गीता कॉलोनी के पास यमुना ब्रिज के पास छोड़ दिया. एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है.'
उन्होंने आगे बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए एक टीम बनाई गई थी. टीम ने ऑटो को उसके मालिक राजेंद्र सिंह पंवार तक पहुंचाया, जिन्होंने बताया कि यह उनके भतीजे अमन वर्मा (27) को किराए पर दिया गया था.
नशे की लत को पूरा करने के लिए दिया घटना को अंजाम टीम ने अमन को गाजियाबाद के लोनी स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया. पूछताछ के दौरान अमन ने नशे की लत को पूरा करने के लिए अपने साथी शिवम शर्मा (20) के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की.
डीसीपी ने बताया कि बाद में शिवम को भी गिरफ्तार कर लिया गया. डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने अमन के घर से चोरी किया गया बैग और शिवम के पास से पीड़ित का मोबाइल फोन बरामद किया है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






