
दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए अच्छी खबर, 5% पार्किंग स्पेस हर जगह रहेंगे रिजर्व
AajTak
दिल्ली के सिनेमाघरों, मल्टीप्लेक्स, ऑफिस स्पेस, होटल, रेस्टोरेंट, हॉस्पिटल आदि जिनकी 100 वाहनों से ज़्यादा पार्किंग कैपेसिटी है, उन्हें अपनी पार्किंग क्षमता का 5% इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए आरक्षित करना होगा.
दिल्ली के सिनेमाघरों, मल्टीप्लेक्स, ऑफिस स्पेस, होटल, रेस्टोरेंट, हॉस्पिटल आदि जिनकी 100 वाहनों से ज़्यादा पार्किंग कैपेसिटी है, उन्हें अपनी पार्किंग क्षमता का 5% इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए आरक्षित करना होगा. दिल्ली सरकार ने इससे संबंधित औपचारिक आदेश जारी कर दिया है. दिल्ली सरकार के ऊर्जा मंत्रालय द्वारा जारी इस आदेश के मुताबिक, पार्किंग क्षमता का 5% स्पेस इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए रिजर्व करने के साथ पार्किंग में स्लो इलेक्ट्रिक चार्जर्स को भी व्यवस्था करनी होगी. इलेक्ट्रिक वाहन पॉलिसी के तहत दिसंबर तक सभी कॉम्पलेक्स को अपने सिस्टम को अपग्रेड करना का समय दिया गया है.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











